Haryanvi song: बालीवुड में बज रहा हरियाणवी डंका, विदेशियों के सिर चढ़ कर बोला मंदीप पंघाल का ये गाना

भिवानी जैसे पिछड़े इलाके से निकल कर मंदीप पंघाल ने बालीवुड में अपना सिक्का जमाया है। मुंबई में रहकर वह अच्छे प्रोडक्शन हाउस और मशहूर कलाकारों के साथ गाने तैयार कर चुके हैं। दो गाने दुबई जाकर भी शूट किए हैं।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 03:50 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 03:50 PM (IST)
Haryanvi song: बालीवुड में बज रहा हरियाणवी डंका, विदेशियों के सिर चढ़ कर बोला मंदीप पंघाल का ये गाना
ललित शौकीन के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गीत।

सुरेश मेहरा, भिवानी। आसमान तै आई परी कोई लागै सै, देख तने भूख प्यास दूर-दूर भाज्जे सै ...। होट स्टार के टाइटल सांग, गौरी तेरे प्यार मै हरियाणवी गाना बालीवुड में छा गया है। इस गाने को भिवानी के गांव खरकड़ी माखवान के युवा संगीतकार और गायक मंदीप पंघाल व बालीवुड की जानी मानी गायक इंदौर की साक्षी होलकर ने गाया है। 19 नवंबर को रिलीज होने के बाद तीन दिन में एक मिलियन व्यूज इस हरियाणवी गाने को मिल चुके हैं। इस गाने में एक्टिंग न्यूयार्क में रह रहे हरियाणा के ही मशहूर एक्टर-कामेडियन ललित शौकीन ने की है। वेब सिरीज गौरी तेरे प्यार मै के शीर्षक गीत के तौर पर इस गीत को ललित शौकीन के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यूं कहें कि बालीवुड में हरियाणवी का डंका बज रहा है। शायद ही ऐसी कोई फिल्म होती हो जिसमें हरियाणवी का तड़का न होता हो। 

मेरी मां हैं संगीत की दुनिया में लाने की प्रेरणा : 

भले ही मेरी मां साधारण गृहणी हैं पर संगीत में उनकी रूची रही है। इसलिए मेरा भी गायन के प्रति बचपन से ही शौक रहा है। मेरी मां कृष्णा देवी ने मुझे हमेशा गाने को लेकर प्रोत्साहित किया। स्कूल और कालेज के कार्यक्रमों में गाते-गाते आज बालीवुड में जगह बन पाई तो इसके पीछे सब मेरी मां की ही देन है। मां को सैल्यूट करता हूं। चंडीगढ़ में संगीत में स्नातक किया और इसके बाद बालीवुड के लिए रुख किया। यहां आकर भी हरियाणवी पर काम किया। हरियाणवी गीत बीज प्यार के और भाई रै मन्ने भूल ना जाइयो तैयार किए जिनको खूब पहचान मिली। 

संजय दत्त, अजय देवगन जैसी बालीवुड हस्तियों के साथ काम कर रहे युवा मंदीप पंघाल : 

भिवानी जैसे पिछड़े इलाके से निकल कर मंदीप पंघाल ने बालीवुड में अपना सिक्का जमाया है। मुंबई में रहकर वह अच्छे प्रोडक्शन हाउस और मशहूर कलाकारों के साथ गाने तैयार कर चुके हैं। दो गाने दुबई जाकर भी शूट किए हैं। हाल ही में भिवानी के इस युवा संगीतकार ने अजय देवगन और संजय दत्त अभिनीत भुज-द प्राइड फिल्म में बतौर सहायक संगीतकार काम किया है। सोनाक्षी सिन्हा, एमीविर्क, नूरा फतेही के साथ भी काम कर चुके हैं। युवा कलाकार मंदीप पंघाल दो बड़े फिल्म प्रोजैक्ट पर भी काम कर रहे हैं। जल्द ही इनके रिलीज होने की संभावना है। 

पांच साल पहले मंदीप ने किया था मुंबई का रुख  : 

युवा संगीतकार मंदीप कहते हैं पांच साल पहले उन्होंने मुंबई का रुख किया था। मां कृष्णा देवी और पिता विजय कुमार के आशीर्वाद से यहां अच्छी पहचान मिली है। चाहे जो हो मैं हरियाणा और हरियाणवी को नहीं भूलता। हरियाणा और हरियाणवी मेरी आवाज और संगीत में बसता है। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में रह कर अपनी माटी और हरियाणवी संस्कृति से जुड़े गीत जरूर तैयार करते रहते हैं। 

हरियाणा के इस युवा कलाकार के अब तक 15 गाने हो चुके रिलीज : 

मंदीप पंघाल कहते हैं कि अब तक उसके 15 हिंदी, हरियाणवी और पंजाबी गाने रिलीज हो चुके हैं। अभी 19 नवंबर को जो गाना रिलीज हुआ वह गौरी तेरे प्यार मै टाइटल के साथ हुआ है। यह गाना है आसमान तै आई परी कोई लागै सै, देख तने भूख प्यास दूर-दूर भाज्जे सै ...। इस गाने को तीन दिन में एक मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा यह हैं मुख्य गाने : 

* तेरा सुकराना ... गाने पर साढे तीन मिलियन व्यूज मिल चुके। 

* भूल ना जाइयो ... गाने पर 28 लाख व्यूज हैं  मिले हैं। 

* लठ गाडने की कोई उम्र नहीं होती... पांच लाख व्यूज मिले हैं। 

* हाई फाई नखरे... पंजाबी गाना इस पर 11 लाख व्यूज मिल चुके हैं। 

chat bot
आपका साथी