पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को आरक्षण ऐतिहासिक निर्णय : कंबोज

ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ सुनी मन की बात

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 11:08 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 11:08 PM (IST)
पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को आरक्षण ऐतिहासिक निर्णय : कंबोज
पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को आरक्षण ऐतिहासिक निर्णय : कंबोज

-ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ सुनी मन की बात फोटो- 1

जागरण संवाददाता, हिसार : पूर्व मंत्री एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कंबोज ने कहा है कि कार्यकर्ताओं को संगठित करके प्रदेश में ओबीसी मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात के 80 वें कार्यक्रम के उपरांत ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने यह बात कही। पूर्व मंत्री ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का एक प्रमुख अंग है। भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रमुख भूमिका है। पार्टी पदाधिकारियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे ओबीसी मोर्चा के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में गंभीरता से कार्य करें। पूर्व मंत्री कंबोज ने कहा कि हरियाणा में पिछड़ा वर्गों के उत्थान को लेकर वर्तमान सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं और बीसीए वर्ग को आरक्षण देना ऐतिहासिक निर्णय है। इससे महिलाओं और पिछड़ा वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा, और समाज के लिए बेहतरी के कार्य होंगे। उन्होंने प्रदेश के आगामी पंचायत चुनावों के लिए भी ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है। इसलिए मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता वर्तमान सरकार में हुए कार्यों को लेकर जागरूकता अभियान चलाए। भारतीय जनता पार्टी ने दलित, गरीब, पिछड़ा वर्ग के लोगों को सम्मान देने का काम किया है। शोषित और वंचितों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, जिला अध्यक्ष ईश्वर मालवाल, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र, उपाध्यक्ष नरेंद्र सोनी, अनिल जोगी, राममेहर बैरागी, राममेहर सेन, मीडिया प्रभारी सतीश गिल, महामंत्री सुरेंद्र सैनी, जिला मंत्री ओमपाल यादव, जिला मंत्री सत्यवान जांगड़ा, रविद्र थिद, संजीव गंगवा, सुनील, अंबिका प्रसाद सोनी व नरेश कुमार उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी