हिसार को मिलेगा एक और बाईपास, केंद्रीय मंत्री ने फिजिबलिटी जांचने के दिए आदेश

नई दिल्ली में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 07:47 AM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 07:47 AM (IST)
हिसार को मिलेगा एक और बाईपास, केंद्रीय मंत्री ने फिजिबलिटी जांचने के दिए आदेश
हिसार को मिलेगा एक और बाईपास, केंद्रीय मंत्री ने फिजिबलिटी जांचने के दिए आदेश

फोटो : 40 और दो नंबर

- नई दिल्ली में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की

- दिल्ली रोड को राजगढ़ रोड से मिलाएगा बाईपास, 22 किलोमीटर होगी लंबाई

जागरण संवाददाता, हिसार : शहर को ट्रैफिक के बढ़ते दवाब से निजात दिलाने के लिए एक और बाईपास की स्वीकृति मिली है। इसके लिए हरियाणा विधान सभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नित्तिन गड़करी से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर जिले के विभिन्न राजमार्गों से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा की। उनके साथ भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष तरूण जैन भी साथ रहे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के समक्ष राजगढ़ राजमार्ग को दिल्ली राजमार्ग से जोडऩे की बात रखी। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि यदि हिसार से दिल्ली की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर-9 को हिसार से राजगढ़ जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर-52 से सीधा जोड़ दिया जाए तो इससे यातायात काफी सुगम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों मार्गों के सीधे जुडने से राजस्थान की ओर जाने वाले सैन्य छावनी के वाहनों के साथ-साथ लंबी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों को काफी सुगमता होगी। हिसार हवाई अड्डे के विकसित होने पर भी यह मार्ग शहर से यातायात के दबाव को कम करेगा। दोनों राजमार्गो को मिलाने के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी पत्र लिख चुके हैं। इस पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नित्तिन गड़करी ने कहा कि हिसार से दिल्ली की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर-9 को हिसार से राजगढ़ जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर-52 से सीधे जोडने की फिजिबिल्टी जांची जाएगी। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने प्रदेश में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा करवाए गए कार्यो के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी का धन्यवाद किया।

ऐसे होगा बाईपास का स्वरूप

दिल्ली की तरफ से आने वाले किसी व्यक्ति को जोधपुर या पाली जाना हो वह अब बिना हिसार शहर में घुसे सीधा जा सकेगा। फिजिबलिटी जांच के बाद जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। पहले चरण में जमीन अधिग्रहण का काम शुरू होगा। यह रोड करीब 100 फुट चौड़ा होगा। साउथ बाईपास के बाद यह हिसार का दूसरा बाईपास होगा। साउथ बाईपास की लंबाई करीब 17 किलोमीटर की है।

चालकों के लिए तनाव मुक्त राजमार्ग बनाएंगे : गडकरी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा पूरे देश में सड़क यातायात को मजबूत बनाने की दिशा में कई अहम योजनाओं को तेज गति से पूरा किया है। मंत्रालय की ओर से नागरिकों के प्रति अपनी जवाबदेही को बेहतर बनाया गया है। इस मुख्य मकसद राजमार्ग का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों को तनाव मुक्त वातावरण में पूर्ण सुरक्षा के साथ यात्रा के समय को न्यूनतम करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी यही विजन है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजमार्गों की रेटिग भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षो में हरियाणा राजमार्ग तंत्र को बेहतर बनाया गया है और आगामी दिनों में भी यहा बहुत सी परियोजनाओं पर कार्य किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी