हिसार में अश्लील इशारे का मामलाः ग्रोवर के माफी मांगने पर खत्म होगा धरना, 19 को महिला न्याय महापंचायत

हिसार में अश्लील इशारा प्रकरण में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर की मुश्किलें बढ़ रही हैं। किसानों ने उनके आवास के पास टेंट लगा धरना जारी रखा है। ग्रोवर के माफी मांगने पर अड़े हैं। 19 को किसानों की महिला न्याय महापंचायत भी होगी।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 08:56 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 08:56 PM (IST)
हिसार में अश्लील इशारे का मामलाः ग्रोवर के माफी मांगने पर खत्म होगा धरना, 19 को महिला न्याय महापंचायत
रोहतक में अखिल भारतीय किसान सभा और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी बैठक करते हुए।

जागरण संवाददाता, रोहतक। सुभाष चौक पर चार दिनों से धरनारत किसानों ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की। किसानों ने एलान किया कि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के माफी मांगने के बाद ही धरना समाप्त होगा। किसानों ने मांग रखी है कि या तो ग्रोवर माफी मांगे नहीं तो प्रशासन केस दर्ज किया जाए। 19 जुलाई को किसानों ने महिला न्याय महापंचायत भी बुलाई है।

अखिल भारतीय किसान सभा और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी अजय बल्हारा और सुमित ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले तीन दिनों से इंतजार किया इसके बावजूद न तो पूर्व मंत्री ने माफी के लिए पहल कि न ही प्रशासन ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया। प्रशासन को एक बार फिर से चेतावनी दी है। यदि मांगे नहीं मानी गई तो सम्मान की लडाई जारी रहेगी। महिला न्याय महापंचायत के लिए फिलहाल स्थान तय नहीं किया गया है। पंचायत में दिल्ली और सोनीपत बार्डर से संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। किसान पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से किसानों को बदनाम करने के लिए एजेंडा चलाया जा रहा है, वह उससे भली-भांति वाकिफ हैं व बगैर ग्रोवर की माफी के पीछे नहीं हटेंगे। वहीं, धरना स्थल पर किसानों ने बरसात को देखते हुए वाटरप्रूफ टेंट तक लगा दिया है। इस दौरान जनवादी महिला संगठन की जगमती सांगवान आदि मौजूद रहे।

कोर्ट जाएंगे, महिला आयोग को भेजी शिकायत

मनीष ग्रोवर के खिलाफ किसान कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। प्रेसवार्ता में पदाधिकारियों ने बताया कि कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। याचिका डालने से पहले संबंधित पत्र पर विभिन्न संगठनाें व आयोगों को भी भेजा जा रहा है। विशेषज्ञों से कानूनी राय भी ली जाएगी। राष्ट्रीय महिला आयोग को भी पत्र लिखकर मंत्री ग्रोवर के खिलाफ किसानों ने शिकायत की है।

धरना हटवाने के लिए कालोनवासियों पर बनाया जा रहा दबाव

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि उनके धरने को बदनाम करने व हटवाने के लिए पूर्व मंत्री आसपास की कालोनियों के निवासियों पर दबाव बना रहे हैं। धरने की वजह से किसी भी नागरिक को परेशानी नहीं हुई है। किसी भी रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से प्रशासन को शिकायत तक नहीं की गई है। यहां भारतीय स्टेट बैंक परिसर तक कैश की गाड़ियां आ-जा रहीं हैं। कालोनीवासियों को निकलने की जगह दी जा रही है। रात में तो बेरीकेडिंग तक नहीं होती।

ग्रोवर ने वीडियो जारी कर कहा, मानहानि का केस करूंगा 

पूर्व मंत्री ग्रोवर ने रात में वीडियो जारी करके बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि चढ़ूनी ने जिस अंदाज में धमकी दी है उससे मैं झुकूंगा नहीं। उन्होंने कहा कि चढ़ूनी राजनीति कर हैं और मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने लगे हैं। जबकि वह सिर्फ 1700 वोट ही पा सके थे। मैं 1971 से राजनीति से जुड़ा हूं। हिसार प्रकरण में मेरी जिस तरह से छवि धूमिल करने की कोशिश की है, उसके लिए मैं मानहानि का केस करूंगा। चढ़ूनी पर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का आरोप भी लगाया।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी