Haryana Weather Update: मनाली से भी ठंडी हिसार की रात, 5.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा न्यूनतम तापमान, बढ़ेगी सर्दी
मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 25 नवंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील मगर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में आंशिक बादल व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट व सुबह के समय हल्की धुंध संभावित है।
हिसार, जेएनएन। हिसार की गर्मी पहले रिकार्ड तोड़ती थी, अब सर्दी भी कुछ अलग रंग दिखा रही है। सोमवार को हिसार की रातों ने मनाली की सर्दी को भी पीछे छोड़ दिया। हिसार में रात्रि तापमान जहां सामान्य से पांच डिग्री कम होकर 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं मनाली में 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इसके साथ ही प्रदेश में सबसे ठंडी रात हिसार की तो दिन 21.1 डिग्री सेल्सियस के साथ कुरुक्षेत्र का रहा। सुबह और रात के वक्त ठंड कंपकंपी चढ़ा रही है। हालांकि दिन में धूप निकलने के बाद लोगों को राहत महसूस होती है। मंगलवार सुबह ही करारी धूप खिली मगर सर्दी बरकरार रही।
25 तक मौसम परिवर्तनशील
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 25 नवंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील मगर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में आंशिक बादल व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट व सुबह के समय कहीं-कहीं हल्की धुंध संभावित है।
प्रदेश में यह है रात्रि तापमान की स्थिति
अंबाला- 22.8- 9.6
भिवानी- 23.5- 8.3
फरीदाबाद- 26.0- 9.0
गुरुग्राम- 24.9- 8.0
हिसार- 24.3- 5.9
करनाल- 22.6- 8.1
कुरुक्षेत्र- 22.1- 8.5
नारनौल- 27.2- 6.0
रोहतक- 21.3- 7.0
सिरसा- 23.8- 9.0
नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
------------------
प्रदेश में यह रहा एयर क्वालिटी इंडेक्स
अंबाला- 277
बहादुरगढ़- 257
बल्लभगढ़- 222
धारूहेड़ा- 249
फरीदाबाद- 272
फतेहाबाद- 319
गुरुग्राम- 285
हिसार- 321
जींद- 284
कैथल- 165
करनाल- 179
कुरुक्षेत्र- 187
पानीपत- 86
रोहतक- 278
सिरसा- 208
सोनीपत- 157
नोट- प्रदूषण माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर में है।