Hisar News: चौधरीवास से सिविल अस्पताल रेफर की गई महिला, एंबुलेंस में ही हुई डिलीवरी, जानें पूरा मामला

हिसार में एंबुलेंस कर्मियों की मदद से डिलीवरी में किसी तरह की समस्या नहीं आई और अब जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है और उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। मामले में जानकारी देते हुए बताया की चौधरीवास ईट भट्टे पर रह रही थी।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 12:14 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 12:14 PM (IST)
Hisar News: चौधरीवास से सिविल अस्पताल रेफर की गई महिला, एंबुलेंस में ही हुई डिलीवरी, जानें पूरा मामला
हिसार में एंबुलेंस में हुई महिला की डिलीवरी।

हिसार, जागरण संवाददाता। हिसार के चौधरीवास गांव में ईंट-भट्ठा पर रह रही यूपी की एक महिला की अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही डिलीवरी हो गई। महिला का यह बच्चा पेट में उल्टी अवस्था में था। जिसके चलते महिला को चौधरीवास पीएचसी से सिविल अस्पताल रेफर किया गया था। लेकिन वीरवार शाम 6.45 पर एंबुलेंस नागोरी गेट पर पहुंची तो महिला की एंबुलेंस में ही डिलीवरी हो गई।

अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में बच्चा उल्टा दिखाई देने के कारण किया था रेफर 

हालांकि इस दौरान एंबुलेंस कर्मियों की मदद से डिलीवरी में किसी तरह की समस्या नहीं आई और अब जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है और उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। मामले में जानकारी देते हुए आशा वर्कर नीलम ने बताया की चौधरीवास ईट भट्टे पर रह रही 26 वर्षीय नीलम को हिमोग्लोबिन की कमी थी। इस कारण वह कुछ दिन पहले सिविल अस्पताल में चेकअप के लिए आई थी। उस दौरान उसे लगातार चौधरीवास पीएचसी में चेकअप  करवाने के लिए बोला गया था, लेकिन यह महिला दोबारा चेक करवाने नहीं आई। वीरवार शाम उसको डिलीवरी पेन शुरू हुए तो उसके लिए एंबुलेंस बुलाई गई। सिविल अस्पताल से एंबुलेंस उसे पहले चौधरीवास पीएचसी में लेकर गई। वहां पर उसकी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में बच्चा उल्टा दिखाई देने के चलते डिलीवरी नहीं करवाई जा सकी।

सिविल अस्पताल में दाखिल करवा गया

जिसके चलते उसे हिसार शहर के सिविल अस्पताल में रेफर किया गया। एंबुलेंस पर ड्राइवर सुरेंद्र और ईएमटी रामनिवास मौजूद थे। चौधरीवास से एंबुलेंस नागोरी गेट पर पहुंची तो महिला की डिलीवरी हो गई। इस दौरान ईएमटी रामनिवास ने महिला की डिलीवरी करवाई और  महिला के पति ने भी मदद की। रामनिवास की महिला की डिलीवरी करवाने में अहम भूमिका रही। इस दौरान ड्राइवर सुरेंद्र ने एंबुलेंस को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया और जच्चा और बच्चा दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया। आशा वर्कर नीलम ने बताया कि लड़की को एंबुलेंस में जन्म देने वाली नीलम की पहले तीन लड़कियां है। उसकी यह चौथी बेटी हुई है। अब दोनों मां बेटी अस्पताल में दाखिल है। गौरतलब है कि इससे पहले सिविल अस्पताल में महिला वार्ड के सामने ही एक महिला की डिलीवरी हो गई थी। उस दौरान महिला के पति का आरोप था कि डाक्टरों ने तुरंत उसकी पत्नी को नहीं संभाला, जिसके चलते महिला की डिलीवरी हो गई।

chat bot
आपका साथी