Hisar News: अनपढ़ सफाई कर्मचारियों में निगम जगाएगा अक्षर ज्ञान की ज्योति, राजकीय कन्या स्कूल में लगेगी कक्षा

नगर निगम प्रशासन ने अनपढ़ या कम पढ़े लिखे सफाई कर्मचारियों को स्कूल के वातावरण में अक्षर ज्ञान देने का प्लान बनाया है। इसी प्लान के तहत अब नगर निगम प्रशासन ने सुशीला भवन रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्कूल लगाने के अनुमति मांगी थी।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 09:53 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 09:53 AM (IST)
Hisar News: अनपढ़ सफाई कर्मचारियों में निगम जगाएगा अक्षर ज्ञान की ज्योति, राजकीय कन्या स्कूल में लगेगी कक्षा
हिसार नगर निगम सफाई कर्मचारियों को बनाएगा साक्षर।

जागरण संवाददाता, हिसार। नगर निगम के अनपढ़ सफाई कर्मचारी अब स्कूल में पढ़ाई करते नजर आएंगे। कारण है कि नगर निगम प्रशासन ने इन अनपढ़ या कम पढ़े लिखे सफाई कर्मचारियों को स्कूल के वातावरण में अक्षर ज्ञान देने का प्लान बनाया है। इसी प्लान के तहत अब नगर निगम प्रशासन ने सुशीला भवन रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्कूल लगाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) से अनुमति मांगी थी। निगम प्लान को डीईओ ने हरी झंड़ी दे दी है। ऐेसे में अब 21 सितंबर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नगर निगम  कर्मचारी अक्षर ज्ञान लेते नजर आएंगे। 

निगम प्रशासन ने क्यों उठाया यह कदम

पूर्व में निगम की स्वास्थ्य शाखा ने अपनी मनमर्जी से सफाई कर्मचारियों में से ही दरोगा बनाए हुए थे। उन दरोगाओं की निगम में मौखिक तौर पर कई शिकायतें भी हुई। निगम कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग ने सफाई कर्मचारियों के कार्य में रुचि दिखाई तो पता चला कि जो दरोगा बनाए हुए है उनसे सीनियर तो कई ओर लोग है जो आज तक सफाई कर्मचारी के पद पर ही कार्यरत है। ऐसे में जिन लोगों का वह अधिकार बनता था उन्हें उनका अधिकार दिलाने के उद्​देश्य से नगर निगम कमिश्नर ने सफाई कर्मचारियों के बीच में से ही सीनियरिटी के आधर पर दरोगा बनाने के आदेश दिए। लिस्ट बनी लेकिन बाद में यह समस्या सामने आई कि कई सफाई कर्मी अनपढ़ या कम पढ़े लिखे है। वे दरोगा का काम सहीं से नहीं संभाल पाएंगे। ऐसे में निगम कमिश्नर ने सभी सफाई कर्मियों को अक्षर ज्ञान दिलाने के लिए पहल की। इस कार्य की जिम्मेदारी पूर्व में निगम कर्मी सुरेंद्र वर्मा ने बखूबी निभाई। कर्मचारियों में अक्षर ज्ञान पाने की चाहत को देखते हुए निगम कमिश्नर ने उन्हें स्कूल के वातावरण में अक्षर ज्ञान देने के लिए कदम उठाए। उसी का नतीजा है कि अब सफाई कर्मियों को स्कूल में अक्षर ज्ञान मिलने के लिए प्लान पर निगम प्रशासन कार्य कर रहा है। बता दे कि नगर निगम में करीब 700 सफाई कर्मी है। जिनमें कई सफाई कर्मियों अनपढ़ या कम पढ़े लिखे है। अनपढ़ में महिलाओं की संख्या अधिक है।

डीईओ से मिली अनुमति 

प्लान के तहत पहले चरण में एक कक्षा लगाई जाएगी। इसके लिए डीईओ ने निगम को अनुमति भी दे दी है। डीईओ ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर निगम प्रशासन को एक कक्ष मुहैया करवाने की अनुमति दी है। इस कक्ष में निगम की सफाई कर्मी सायं तीन बजे से छह बजे तक तीन घंटे अक्षर ज्ञान प्राप्त करेंगी। कक्षाएं 21 सितंबर से 28 सितंबर तक लगाई जाएगी। 

सफाई कर्मचारी होंगे साक्षर

नगर निगम हिसार के कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि सफाई कर्मियों को पढ़ाया जाएगा ताकि सभी सफाई कर्मचारी साक्षर हो। उन्हें अक्षर का इतना ज्ञान हो कि वे अपने कार्य कोे बखूबी कर सकें। समाचारपत्र पढ़ सकें। उन्हें अक्षर ज्ञान होगा तो वे अपने बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मुहैया करवाने के लिए कदम उठाएंगे। भविष्य में इसका उन्हें बहुत लाभ होगा। 

chat bot
आपका साथी