Hisar Nagar Nigam :पशु पकड़ने वाली निगम टीम में स्टाफ हुआ कम, सेक्टर-14 में चलाया पशु पकड़ो अभियान

हिसार के सेक्टर-14 में अवैध पशुओं को पकड़ने के लिए पूर्व में प्रशासनिक कार्रवाई के चलते कुछ हद तक अंकुश लगा पाया है कि लेकिन अभी भी सेक्टर-14 में बेसहारा पशुओं की भरमार है। ये पशु ऋषि नगर न्यू ऋषि नगर सत्यनगर और पड़ाव की तरफ से यहां आते है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 01:02 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 01:02 PM (IST)
Hisar Nagar Nigam :पशु पकड़ने वाली निगम टीम में स्टाफ हुआ कम, सेक्टर-14 में चलाया पशु पकड़ो अभियान
हिसार के सेक्टर-14 में चलाया गया पशु पकड़ो अभियान।

जागरण संवाददाता, हिसार। नगर निगम की पशु पकड़ो टीम में स्टाफ की कमी आ गई है। कारण है कि दो कर्मचारी घायल है। कुछ कर्मचारियों को निगम के अन्य कार्य के चलते हटा दिया है। ऐसे में अब 23 में से 11 कर्मचारियों का स्टाफ ही टीम में रह गया है। जो पशु पकड़ने की जिम्मेदारी निभा रहा है। सोमवार काे नगर निगम की टीम ने सेक्टर-14 में पशु पकड़ो अभियान चलाया। टीम ने दोपहर 12 बजे तक 10 से अधिक  बेसहारा पशुओं को सड़क से पकड़ा और उन्हें गोअभ्यारण्य में भेजा गया है।

सेक्टर-14 में बेसहारा पशुओं की है भरमार

सेक्टर-14 में अवैध पशु बाड़े थे। उन पर तो पूर्व में प्रशासनिक कार्रवाई के चलते कुछ हद तक अंकुश लगा पाया है कि लेकिन अभी भी सेक्टर-14 में बेसहारा पशुओं की भरमार है। ये पशु ऋषि नगर, न्यू ऋषि नगर, सत्यनगर और पड़ाव की तरफ से यहां आते है। कारण है कि सेक्टर-14 और सेक्टर-33 में काफी खाली जगह है। यहां पर घूमते रहते है। पशुपालक इनका दूध निकालकर इस क्षेत्र में घूमने के लिए छोड़ देते है। ये पशु कई बार दूसरों के लिए दुर्घटना का कारण बनते है।

सितंबर माह में पशु कारण पलटी थी गाड़ी

12 सितंबर को सेक्टर-14 के कम्यूनिटी सेंटर के पास एक गाड़ी पलट गई। गाड़ी के पलटने  का कारण बेसहारा पशु था। गाड़ी चालक जब कम्यूनिटी सेंटर के पास आया तो अचानक उसकी गाड़ी के सामने एक गाय आ गई। जिससे उसकी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में जहां गाड़ी चालक को हल्की चोटें आई। वहीं गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि गाय की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

बेसहारा पशुओं को पकड़ रही है नगर निगम की टीम

नगर निगम के पशु पकड़ो टीम के इंचार्ज देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि नगर निगम की टीम सेक्टर-14 में बेसहारा पशुओं को पकड़ रही है। सुबह टीम में 10 से अधिक पशु पकड़ लिए थे। टीम शहर को बेसहारा पशु मुक्त करने के लिए प्रयासरत है।

chat bot
आपका साथी