Hisar Municipal Corporation: हिसार में इंडस्ट्रियल एरिया में सालों बाद होगी हरी भरी ग्रीन बेल्ट, शहरवासियों ने ये लगाए पौधे

प्रशासन की अनदेखी का शिकार यह स्थान लोगों के लिए गंदगी डालने का प्वाइंट बना हुआ था। इस जगह कचरे में आग भी देखी जा सकती थी। लोग यहां पर कचरा डाल देते थे। दिल्ली रोड के साथ लगती यह ग्रीन बेल्ट शहर की सुंदरता को भी बिगाड़ रही थी।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 04:01 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 04:01 PM (IST)
Hisar Municipal Corporation: हिसार में इंडस्ट्रियल एरिया में सालों बाद होगी हरी भरी ग्रीन बेल्ट, शहरवासियों ने ये लगाए पौधे
नगर निगम स्टाफ ने ग्रीन बेल्ट में लगे पौधों की सुध ली

जागरण संवाददाता, हिसार। हिसार में हरियाली को बढ़ाने में शहरवासियों के प्रयास रंग ला रहे है। शहरवासियों ने एकजुट होकर ग्रीन बेल्ट को हरा भरा करने के लिए जो पौधे लगाए थे उन पौधों की देखरेख अब नियमित रुप से होने लगी है। इसी क्रम में वीरवार को नगर निगम स्टाफ ने ग्रीन बेल्ट में लगे पौधों की सुध ली। पौधों को पानी दिया। वहीं सुबह से ही हमारा प्यार हिसार संस्था की टीम ने पौधों की देखरेख में दोपहर तक कार्य किया। जनता के प्रयासों से अब दिल्ली रोड पर इंडस्ट्रियल एरिया की ग्रीन बेल्ट सालों बाद हरी भरी होने ली है।

कभी कचरे डालने का बन गया था प्वाइंट, अब बढ़ रही हरियाली

ग्रीन बेल्ट बंजर की तरह थी। प्रशासन की अनदेखी का शिकार यह स्थान लोगों के लिए गंदगी डालने का प्वाइंट बना हुआ था। अक्सर इस जगह कचरे में आग भी देखी जा सकती थी। लोग यहां पर कचरा डाल देते थे। दिल्ली रोड के साथ लगती यह ग्रीन बेल्ट शहर की सुंदरता को भी बिगाड़ रही थी। बदहाल इस ग्रीन बेल्ट की हमारा प्यार हिसार संस्था के सदस्यों ने सुध ली। इसे हराभरा बनाने के लिए संस्था सदस्यों ने प्रयास शुरु किए। उन्होंने एकजुट होकर अपने हरियाली बढ़ाने के अभियान के तहत यहां पर सफाई करवाई। फिर यहां पर छायादार पौधे लगाए। अब उन पौधों की संस्था सदस्य देखरेख कर रहे है। जिसमें नगर निगम भी अपना सहयोग दे रहा है। निगम इन पौधों के लिए पानी की व्यवस्था करवा रहा है।

शहरवासियों ने ये लगाए पौधे

पिलखन, गुलमोहर, अमलतास, चकरासिया, कदम्ब, चम्पा, गुड़हल, कनेर और नीम

हमारा प्यारा हिसार के सदस्य सुशील खरींटा के अनुसार

हमारी संस्था में सवा सौ सदस्य है। हमारा प्रयास है कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाया जाए। इस उद्देश्य के साथ हमारी संस्था के सदस्य अपना पूरा सहयोग दे रहे है। सभी के प्रयासों से ही हम अभियान को आगे बढ़ा रहे है।

हिसार नगर निगम के कमिश्रर अशोक कुमार गर्ग के अनुसार

शहरवासियों से आग्रह है कि वे शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग करें। सभी के प्रयासों से ही शहर सुंदर व स्वच्छ होगा।

chat bot
आपका साथी