हिसार नगर निगम में 30 नए पद सृजित, पार्षदों में विकास कार्य में गुणवत्ता बढ़ने की जगी उम्मीदें

सरकार ने हिसार को साल 2010 में नगर निगम का दर्जा तो दे दिया था लेकिन उसमें अभी भी बहुत से व्यवस्थाएं करना बाकी है। उसी क्रम में अब शहरी स्थानीय निकाय की बढ़ती जरुरतों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम हिसार में 30 नए पद सृजित किए है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:25 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:25 AM (IST)
हिसार नगर निगम में 30 नए पद सृजित, पार्षदों में विकास कार्य में गुणवत्ता बढ़ने की जगी उम्मीदें
हिसार में 30 पदों पर कर्मचारी भर्ती किए जाएंगे, ये पद सृजित किए गए हैं

जागरण संवाददाता, हिसार : नगर निगम आकार लेने लगा है। सरकार ने हिसार को साल 2010 में नगर निगम का दर्जा तो दे दिया था लेकिन उसमें अभी भी बहुत से व्यवस्थाएं करना बाकी है। उसी क्रम में अब शहरी स्थानीय निकाय की बढ़ती जरुरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नगर निगम हिसार में 30 नए पद सृजित किए है। इन पदों को लेकर शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव ने 14 सितंबर 2021 को निगम कमिश्नर को पत्र भी जारी किया है। सरकार के इस निर्णय के बाद नगर निगम में अब अधिकारियों से लेकर इंजीनियरों की संख्या में इजाफा होने जा रहा है। ऐसे में पार्षद अब नगर निगम से जुड़े विकास कार्यों में गति और गुणवत्ता बढ़ने की उम्मीद लगा रहे है।

सफाई और इंजीनियरिंग पर सरकार का रहा है फोक्स

30 पदों में अधिकारिक पदों के साथ साथ सरकार ने सफाई और इंजीनियरिंग कार्यों से जुड़े पदों की संख्या बढ़ाने पर अधिक बल दिया है। पार्षदों के अनुसार इन पदों की अधिक जररुत भी थी। कारण है कि वर्तमान में मौजूदा स्थिति को देखते हुए सफाई शाखा में स्टाफ की संख्या अधिक हाेने की जरुरत थी। क्योंकि नगर निगम की सफाई शाखा का स्टाफ ही पशु पकड़ो अभियान संभाल रहा है। ऐसे में सहायक सफाई निरीक्षक पशु पकड़वाने में भी अपना सहयोग दे रहे है। ऐसी स्थिति में सफाई शाखा में ओर अधिक स्टाफ की जरुरत थी। सरकार ने सफाई शाखा में सात नए पद सृजित किए है। वहीं बात इंजीनियरिंग कार्यों की करे तो अक्सर निगम इंजीनियरों पर विकास कार्यों की मानिटरिंग सहीं से नहीं करने के आरोप लगते रहे है। उसमें अधिकारी स्टाफ की कमी का राग अलापते रहते थे। ऐसे में अब निगम को तीन नए इंजीनियर मिल पाएंगे।

ये 30 पद किए है सृजित

अतिरिक्त निगम आयुक्त-1, कार्पोरेट सचिव-1, जूनियर इंजीनियर-3, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक-1, सफाई निरीक्षक-2, सहायक सफाई निरीक्षक-4, आफिस अधीक्षक - 4, स्टेनो टाइपिस्ट-10, टैक्स इंस्पेक्टर-4 शामिल है।

--नगर निगम का गठन तो कर दिया है लेकिन सरकार धीरे धीरे उसे आकार दे रही है। नए सृजित किए पद उसी कड़ी का हिस्सा है। सरकार की ओर से सृजित किए 30 नए पदों से नगर निगम के विकास कार्यों को गति मिलने और कार्य में गुणवत्ता आने की उम्मीद बढ़ी है।

- अनिल जैन, निगम पार्षदों के प्रधान एवं वार्ड-1 से पार्षद, हिसार।

chat bot
आपका साथी