वेतन वितरण भ्रष्टाचार मामले में हिसार निगम कमिश्नर ने ठेकेदार को बुधवार तक की दी डेडलाइन

ठेके पर लगे 32 कर्मचारियों को निर्धारित वेतन से कम देकर पिछले करीब दो सालों से भ्रष्टाचार चल रहा था। नगर निगम कमिश्नर अशोक गर्ग के सामने कर्मचारियों ने इस भ्रष्टाचार से पर्दा उठाया तो कमिश्नर ने इस मामले में संज्ञान ले लिया है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 09:03 AM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 09:03 AM (IST)
वेतन वितरण भ्रष्टाचार मामले में हिसार निगम कमिश्नर ने ठेकेदार को बुधवार तक की दी डेडलाइन
हिसार में करीब दो साल से 32 कर्मचारियों को ठेकेदार कम दे रहा था वेतन, हो गई जांच

जागरण संवाददाता, हिसार : नगर निगम में एजेंसी के माध्यम से ठेके पर लगे 32 कर्मचारियों को निर्धारित वेतन से कम देकर पिछले करीब दो सालों से भ्रष्टाचार चल रहा था। नगर निगम कमिश्नर अशोक गर्ग के सामने कर्मचारियों ने इस भ्रष्टाचार से पर्दा उठाया तो कमिश्नर ने इस मामले में संज्ञान ले लिया है। उन्होंने ठेकेदार को बुधवार की डेडलाइन दी है। यह डेडलाइन भी एजेंसी संचालक के कहने पर दी गई है। ऐसे में इस समय अवधी में ठेकेदार कर्मचारियों का भ्रष्टाचार से गबन किए हुए वेतन की राशि जमा नहीं करवाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

11-11 हजार रुपये कर्मचारियों को खाते में हुए जमा

निगम प्रशासन के अनुसार भ्रष्टाचार उजगार होने के बाद ठेकेदार ने 32 कर्मचारियों (चालक) का करीब साढ़े तीन लाख रुपये जमा करवाए। ठेकेदार के माध्यम से सभी 32 कर्मचारियों के खाते में करीब 11-11 हजार रुपये की राशि जमा करवाई गई ताकि निर्धारित वेतन से ठेकेदार जो उन्हें राशि दे रहा था उसकी भरपाई की जा सकें।

ये था मामला

रक्षाबंधन पर्व पर नगर निगम कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से बातचीत की। वहां मौजूद महिला सफाई कर्मियों से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन पर्व कर्मचारियों के बीच मनाया। कमिश्नर से बातचीत कर कर्मचारियों ने भी उन्हें अपना दर्द बता दिया कि ठेकेदार उन्हें उनके कार्य का निर्धारित वेतन तक नहीं दे रहा है। वेतन कम मिलने की जानकारी मिलते ही दैनिक जागरण ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। पूरा मामला संज्ञान में आने के बाद निगम कमिश्नर ने भी इस पर तुरंत संज्ञान लिया और स्टाफ के माध्यम से इस संबंध में पूरी जानकारी ली। कमिश्नर के संज्ञान लेते ही वेतन वितरण में हो रहे भ्रष्टाचार का पूरा सच सबके सामने आ गया। भ्रष्टाचार पकड़ में आते ही ठेकेदार ने कर्मचारियों के वेतन के नाम पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये जमा करवाए। बाकि राशि बुधवार तक जमा करवाने की बात कही।

----ठेकेदार कर्मचारियों को कम राशि दे रहा था। कर्मचारियों के बताने पर यह जानकारी मेरे सामने आई तो इस पर संज्ञान लिया। ठेकेदार ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये तो जमा करवा दिए है बाकाया राशि बुधवार तक जमा करवाने की बात कहीं है।

- अशोक कुमार गर्ग, कमिश्नर नगर निगम हिसार।

chat bot
आपका साथी