Hisar coronavirus current Case: हिसार में आज मिले सर्वाधिक 527 कोरोना केस, 3 संक्रमितों की मौत

हिसार में कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढकर 2779 हो गई है। कोरोना संक्रमितों की मृत्यु का आंकड़ा भी बढक़र 355 हो गया है। अब तक कोरोना संक्रमण के 21 हजार 76 केस आ चुके हैं। इनमें से 17 हजार 942 संक्रमित रिकवर हुए हैं।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 03:36 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 03:36 PM (IST)
Hisar coronavirus current Case: हिसार में आज मिले सर्वाधिक 527 कोरोना केस, 3 संक्रमितों की मौत
हिसार में कोरोना केस बेकाबू हो चले हैं। स्थिति ने विकराल रूप धारण कर लिया है

हिसार, जेएनएन। हिसार जिले में कोरोना अब बेकाबू हो चला है। आज एक ही दिन में अब तक के सबसे ज्‍यादा संक्रमण के 527 नए मामले सामने आएं हैं। अब कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढकर 2779 हो गई है। आज तीन कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों की मृत्यु का आंकड़ा भी बढक़र 355 हो गया है। अभी तक 4 लाख 18 हजार 098 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है, जिनमें से कोरोना संक्रमण के 21 हजार 76 केस आ चुके हैं।

इनमें से 17 हजार 942 संक्रमित रिकवर हुए हैं। जिले का रिकवरी रेट 85.13 पर है। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिले में कोरोना का स्वरूप लगातार बिगड़ रहा है। इसलिए सभी जिलावासी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी विभिन्न दिशा-निर्देशों का पालन करें। केवल जरूरी कार्यों के लिए ही घर से बाहर निकलें और घर से बाहर निकलते समय मास्क और शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखें।

इससे पहले कल ही रविवार के दिन कोरोना के एक दिन में ही 521 मामले मिले। पिछले वर्ष इतने मामले साढ़े तीन महीने में मिले थे। आज इसका भी रिकॉर्ड टूट गया है। पिछले वर्ष 30 मार्च को पहला केस आया था और 15 जुलाई को 500 मामले हुए थे। लेकिन अब कोरोना ने इतनी तेज रफ्तार पकड़ ली है की एक दिन में ही जिले में 500 केस मिलने लगे है। इन केसों से कोरोना के संक्रमण की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। बीते 6 दिनों में ही करीब 2500 मामले मिल चुके है। बीते चार दिन से तो जिले में 300 से अधिक मामले मिले हैं। अगर इसी रफ्तार से कोरोना केस बढ़ते रहे तो जिले में कोरोना की स्थिति और भी गंभीर रूप ले सकती है। 

पिछले वर्ष की तरह फ्लू क्लीनिक तैयार किया

कोरोना मरीजों के उपचार के लिए अब पिछले वर्ष की तर्ज पर फ्लू क्लीनिक में मरीजों को जांचा जाएगा, इसके बाद उनके सैंपल होंगे, पिछले वर्ष सिविल अस्पताल के मुख्य गेट पर ट्राइएज बनाया गया था, जहां मरीजों की हिस्ट्री ली जाती थी, इसके बाद फ्लू क्लीनिक में चिकित्सक उनके लक्षणों को देखते हुए कोविड टेस्ट करने की अनुमति देते थे। सिविल अस्पताल में रविवार को फिर से फ्लू क्लीनिक शुरु कर दिया गया है। इसके अलावा पिछले वर्ष की तरह अब गंभीर स्थिति में ही ऑपरेशन किए जाएंगे। वहीं सिविल अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल में दाखिल होने वाले मरीजों के लिए कोविड टेस्ट जरुरी कर दिया है। इमरजेंसी मरीजों के रैपिड टेस्ट करके उन्हें दाखिल किया जाएगा, हालांकि आरटीपीसीआर टेस्ट भी जरुर किया जाएगा।

होम आइसोलेशन मरीजों की मॉनिटरिंग के लिए टीम के सदस्य बढ़ाए, अब होगी अधिक निगरानी

इधर स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को उचित उपचार के लिए 6 टीमों में अब 4-4 सदस्य बढ़ा दिए है। शहरी एरिया में होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की निगरानी के लिए 6 टीमें बनाई गई थी, जिनमें 2-2 सदस्य थे। अब इन टीमाें में 6-6 सदस्य है। कुल 6 टीमें शहरी एरिया में होम आइसोलेशन मरीजों के लिए काम करेगी। गौरतलब है कि जिले में होम आइसोलेशन मरीजों के लिए 2 20549हजार पल्स ऑक्सीमीटर भी उपलब्ध है। जिन्हें जरुरत के अनुसार मरीजों को मुहैया करवाया जाता है।

इन लक्षणों के आधार पर होते है मरीज स्वस्थ

हल्के लक्षण वाले मरीज - इनको 17 दिन निगरानी में रखा जाता है इस दौरान बुखार या कोई अन्य लक्षण ना आए तो छुट्टी मिल जाती है।

मध्यम लक्षण वाले मरीज - मध्यम वर्ग के मरीजों को कोविड केयर में रखते है। इन्हें 10 दिन यहां रखा जाता है। अंतिम तीन दिन कोई लक्षण ना हो तो 10 दिन बाद छुट्टी मिल जाती है। अगले 7 दिन घर में आइसोलेट किया जाता है।

हाई रिस्क - ऐसे मरीजों में बुखार 102 डिग्री से ज्यादा हाेने पर और धड़कन तेज चलने व सांस लेने में अधिक तकलीफ तो गंभीर माना जाता है। ऐसे मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया जाता है।

अप्रैल महीने के 18 दिनाें में मिले 2779 मामले

तिथि - संक्रमित - एक्टिव केस - रिकवरी रेट - मौत

1 अप्रैल 30 175 97.07 336

2 अप्रैल 34 191 96.98 337

3 अप्रैल 49 210 96.88 337

4 अप्रैल 45 227 96.79 337

5 अप्रैल 49 257 96.63 338

6 अप्रैल 49 284 96.48 338

7 अप्रैल 58 323 96.28 338

8 अप्रैल 135 452 95.58 339

9 अप्रैल 105 519 95.23 340

10 अप्रैल 124 601 94.81 340

11 अप्रैल 177 743 94.07 341

12 अप्रैल 180 867 93.46 341

13 अप्रैल- 161 970 92.96 342

14 अप्रैल- 221 1156 92.05 343

15 अप्रैल -379 1440 90.72 345

16 अप्रैल - 372 1737 89.37 347

17 अप्रैल - 423 2040 88.07 350

18 अप्रैल - 521 2422 86.50 352

19 अप्रैल - 527 2779 85.13 355

chat bot
आपका साथी