Hisar corona virus Update: हिसार में गुरुवार को नहीं मिला कोई नया कोरोना केस, अब कुल 5 एक्टिव केस

हिसार में कोरोना संक्रमण के कुल 53 हजार 991 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 52 हजार 846 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। जिले में कोरोना से अब तक कुल 1140 लोगों की मौत हुई है। हुई है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:04 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 05:04 PM (IST)
Hisar corona virus Update: हिसार में गुरुवार को नहीं मिला कोई नया कोरोना केस, अब कुल 5 एक्टिव केस
हिसार में कोरोना केसों की संख्‍या स्थिर बनी हुई है

जागरण संवाददाता, हिसार। हिसार में गुरुवार को राहत भरा दिन रहा। जिला सर्विलांस अधिकारी एवं आईडीएसपी इंचार्ज डॉ सुभाष खतरेजा ने बताया कि वीरवार को जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। अब जिले में 5 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.88 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 7 लाख 23 हजार 625 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 53 हजार 991 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 52 हजार 846 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। जिले में कोरोना से अब तक कुल 1140 लोगों की मौत हुई है। कोरोना की पिछले वर्ष की पहली लहर में 327 और इस वर्ष की दूसरी लहर में 813 लोगों की मृत्यु हुई है। पहली लहर में संक्रमण के 17 हजार 147 जबकि दूसरी लहर में अब तक 36 हजार 844 मामले दर्ज किए गए हैं।

जिले में अभी तक दी गई कुल 11 लाख 39 हजार 488 वैक्सीन डोज : उपायुक्त

हिसार। उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जिले में वैक्सीनेशन अभियान निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 11 लाख 39 हजार 488 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है।

उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 लाख 97 हजार 613 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 2 लाख 41 हजार 875 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 14 हजार 516 हेल्थ केयर वर्कर्स ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 14 हजार 11 ने दूसरी डोज ली है। इसी प्रकार से 8 हजार 778 फ्रंट लाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज तथा 8 हजार 165 ने दूसरी डोज ली है।

60 वर्ष से ऊपर के 1 लाख 31 हजार 715 नागरिकों ने पहली डोज तथा 63 हजार 571 लोगों ने दूसरी डोज भी ली है। इसी तरह से 45 से 60 आयु वर्ग के 2 लाख 5 हजार 432 लोगों ने प्रथम डोज तथा 77 हजार 808 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। 18 से 44 आयु वर्ग के 5 लाख 37 हजार 172 लोगों ने पहली डोज तथा 78 हजार 320 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली है।

chat bot
आपका साथी