हिसार के युवा ने बनाया अनोखा इको फ्रेंडली पेन, उपयोग के बाद मिट्टी में होगा तब्दील, जन्‍मेगा पौधा

हरियाणा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला इको फ्रेंडली पेन के प्राइम कस्टमर बने हैं। पेन के नीचे एक पौधे का बीज भी संग्रहित किया गया है फेंकने पर यह उगेगा और हरियाली भी बढ़ेगी।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 04:06 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 09:04 AM (IST)
हिसार के युवा ने बनाया अनोखा इको फ्रेंडली पेन, उपयोग के बाद मिट्टी में होगा तब्दील, जन्‍मेगा पौधा
हिसार के युवा ने बनाया अनोखा इको फ्रेंडली पेन, उपयोग के बाद मिट्टी में होगा तब्दील, जन्‍मेगा पौधा

हिसार, जेएनएन। प्‍लास्टिक के प्रयोग को रोकना और पर्यावरण को बचाना देश के सामने बड़ी चुनौतियों में से एक है। प्‍लास्टिक के बढ़ते प्रयोग के कारण इंसानों से लेकर जानवरों तक के लिए मुश्किल आन पड़ी है। मगर इस सब के बीच हिसार से एक राहत भरी खबर सामने आई है। यहां की प्रोड्यूसर कंपनी हरियाणवी जमींदार ने इको फ्रेंडली पेन लांच किया है। मगर ये पैन कोई आम पैन नहीं हैं। डीसी ग्रीन अर्थ के नाम से लांच हुए इस पेन की खासियत यह है कि यह पेन पेपर वेस्ट और एग्रीकल्चर वेस्ट से निर्मित किया गया है।

इसके निर्माण में अलग-अलग तरह के पौधों के बीज संग्रहित किए गए हैं। जब इस पेन के इस्तेमाल के बाद इसे फेंका जाएगा तो वहां इससे एक नया पौधा भी जन्म लेगा। इससे न केवल प्लास्टिक समस्या का समाधान होगा बल्कि यह पृथ्वी पर हरियाली बढ़ाने में भी बेहद मददगार साबित होगा।

कंपनी के पदाधिकारी विजय प्रजापति इस पेन को लेकर हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व जजपा के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह से मिले और इस पेन की खासियतें बताते हुए उन्हें यह पेन भेंट किया। उन्होंने यह पेन भेंट लेने की बजाय बाकायदा खरीदा। कंपनी के सीईओ विजय प्रजापति ने बताया कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला यह पेन खरीदकर कंपनी के प्राइम यानि पहले कस्टमर बने हैं।

उन्होंने कंपनी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में फैल रहे प्लास्टिक कचरे से मुक्ति दिलाने में यह पेन अपनी अहम भूमिका निभाएगा। वहीं इस पेन की कीमत भी ज्‍यादा नहीं है। तो ऐसे में अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और पर्यावरण का सरंक्षण करना चाहते हैं तो आपके लिए ये एक बेहतर विकल्‍प है। पेन को लेकर चर्चा भी जोरों पर हैं। फेंके गए पेन के कवर से पौधा जन्‍म लेनी वाली बात लोगों को और ज्‍यादा आकर्षित कर रही है।

chat bot
आपका साथी