हरियाणा में बूंदाबांदी के साथ चल रही तेज हवाएं, बढ़ी ठंड, आज भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि दिन और रात के तापमान में अंतर काफी घट गया है इसके कारण एकाएक ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार दोपहर के बाद हवा की दिशा बदलेगी। इससे बादल भी छंट जाएंगे और दिन का तापमान भी बढ़ेगा

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 08:50 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 08:50 AM (IST)
हरियाणा में बूंदाबांदी के साथ चल रही तेज हवाएं, बढ़ी ठंड, आज भी बारिश के आसार
बर्फीली हवाएं चलने से ठंड और बढ़ेगी साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

हिसार, जेएनएन। हरियाणा में मौसम बार बार करवट बदल रहा है। ठंड के साथ अब बारिश भी हो रही है। बुधवार शाम से कई जिलों में बारिश हुई तो आज भी बारिश के आसार हैं। गुरुवार सुबह भी हिसार जिले में बूंदाबांदी हुई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। प्रदेशभर में दिनभर बादल छाने और बूंदाबांदी के साथ तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आई है। दिनभर बादल छाने से अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

वहीं रात को तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री का अंतर रह गया है।  हिसार का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि दिन और रात के तापमान में अंतर काफी घट गया है इसके कारण एकाएक ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार दोपहर के बाद हवा की दिशा बदलेगी। अभी हवा पूर्व की ओर चल रही है। शुक्रवार दोपहर बाद उत्तर से पश्चिम की ओर हवा चलेगी। इससे आसमान से बादल छंट जाएंगे और दिन का तापमान बढ़ेगा। मगर बर्फीली हवाएं चलने से ठंड और बढ़ेगी साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

------------

प्रदेश के प्रमुख जिलों का तापमान

जिला    अधिकतम       न्यूनतम

हिसार     19.2         8.5

अंबाला    19.3        11.8

भिवानी    21.2     8.7

पंचकूला    19.5        12.2

फरीदाबाद 24.2       11.5

गुरुग्राम 23.9       11.0

करनाल    18.5       10.5

कुरुक्षेत्र    18.7       12.0

नारनौल    24.2       12.0

रोहतक    21.0      8.0

सिरसा    23.9       12.2

फतेहाबाद  19  11

झज्जर  23   12

कैथल   18 10

दादरी-   23   8

यमुनानगर    21   12

जींद     20   13

पानीपत    22   11

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

chat bot
आपका साथी