भारत विकास परिषद विवेकानंद के संस्कृति सप्ताह की हवन-यज्ञ के साथ शुरुआत

जागरण संवाददाता हिसार भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा ने रविवार से संस्कृति सप्ताह की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 11:04 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:04 PM (IST)
भारत विकास परिषद विवेकानंद के संस्कृति सप्ताह की हवन-यज्ञ के साथ शुरुआत
भारत विकास परिषद विवेकानंद के संस्कृति सप्ताह की हवन-यज्ञ के साथ शुरुआत

जागरण संवाददाता, हिसार : भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा ने रविवार से संस्कृति सप्ताह की शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत दिव्यांग भवन में हवन यज्ञ से की गई। कार्यक्रम प्रकल्प प्रमुख शशि गुप्ता ने बताया कि सांस्कृतिक सप्ताह के पहले दिन रविवार को कोरोना महामारी से जंग हार चुके लोगों को श्रद्धांजलि दी। कोरोना से पीड़ित लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए हवन यज्ञ किया गया। इस अवसर पर विधायक डा. कमल गुप्ता की धर्मपत्नी प्रतिमा गुप्ता मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुई। प्रकल्प सह संयोजिका इंदू सिगला ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य व विशाल बनाने के लिए शाखा के अनेक सदस्य जूम ऐप के माध्यम से भी हवन यज्ञ से जुड़े।

इस अवसर पर निगम आयुक्त अशोक गर्ग के सहायक सत्येंद्र यदुवंशी को परिषद की तरफ से 1300 पुस्तकें जरूरतमंद बच्चों के लिए उपलब्ध करवाई गई। शाखा सदस्य अमित जैन एडवोकेट व त्रिलोक बंसल ने बताया कि शाखा ने जरूरतमंद बच्चों व निगम द्वारा स्थापित किए गए पुस्तकालयों के लिए पुस्तकें एकत्रित की थी जिन्हें आज निगम को दिया गया ताकि नगर के जो जरूरतमंद बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं उनको यह पुस्तकें उपलब्ध करवाई जा सकें। इन पुस्तकों में 5वीं से लेकर 12वीं तक व विभिन्न कंपीटीशन तथा एमबीबीएस की किताबें शामिल हैं। आज के कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव मांगेराम गुप्ता व शाखा महिला प्रमुख मधु गोयल सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी