अखिल विश्व गायत्री परिवार ने गायत्री जयंती व गंगा दशहरा पर किया तीन कुंडीय गायत्री महायज्ञ

जागरण संवाददाता हिसार अखिल विश्व गायत्री परिवार पश्चिमी उत्तर जोन शांतिकुंज हरिद्वार की त

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:43 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:43 PM (IST)
अखिल विश्व गायत्री परिवार ने गायत्री जयंती व गंगा दशहरा पर किया तीन कुंडीय गायत्री महायज्ञ
अखिल विश्व गायत्री परिवार ने गायत्री जयंती व गंगा दशहरा पर किया तीन कुंडीय गायत्री महायज्ञ

जागरण संवाददाता, हिसार : अखिल विश्व गायत्री परिवार पश्चिमी उत्तर जोन शांतिकुंज हरिद्वार की तरफ से कैमरी रोड स्थित गायत्री शक्ति पीठ एवं संस्कारशाला में गायत्री जयंती व गंगा दशहरा व महापरायण दिवस के उपलक्ष्य में तीन कुंडीय गायत्री महायज्ञ गायत्री महामंत्र का जाप किया गया गया। स्थानीय आश्रम में हरिद्वार के परिव्राजक आरसी मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ तीन कुंडीय महायज्ञ करवाया व उपस्थित श्रद्धालुओं को महायज्ञ से होने वाले लाभों से अवगत करवाते हुए कहा कि यज्ञ का आध्यात्मिक महत्व तो है ही, वहीं यह हमारे वातावरण को भी निर्मल व स्वच्छ बनाता है। हवन यज्ञ से हमारे देवता अत्यंत शीघ्र प्रसन्न होकर मनोकामना को पूर्ण करते हैं। इसके अलावा उन्होंने गंगा दशहरा के महत्व के अलावा गुरुदेव के जीवन पर प्रकाश डाला। शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ शुक्ल की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। आरसी मिश्रा ने मुख्य ट्रस्टी डॉ. महिपाल मुंजला के अलावा उपस्थित श्रद्धालुओं से महायज्ञ में पूर्ण आहुति दिलवाई। इस अवसर पर राजेंद्र गुप्ता, डॉ. रेखा पंवार, कैलाश गर्ग, सुदर्शन बंसल, डॉ. यशपाल मुंजाल, दिनेश बंसल, सुनील कटारिया, राम बाबू अग्रवाल सीए, देवेंद्र सारस्वत, अनिल शर्मा, अशोक महता, रमेश, विक्रम गर्ग, वेद प्रकाश आर्य, धर्मबीर माटा, दर्शन रहेजा एडवोकेट, दीप्ति गेरा, डा. सुभाष चन्द्र, अरुण जांगड़ा, जेपी शर्मा एडवोकेट राजकुमार अग्रवाल, रामनाथ बत्रा, रोहित गेरा, संजय असीजा, भोलानाथ अरोड़ा, शंकर बंसल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी