किसानों को एचएयू विज्ञानी कपास उत्पादन की तकनीकों से ऑनलाइन करवाएंगे रुबरु

जागरण संवाददाता हिसार चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में किसानों के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 10:27 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 10:27 PM (IST)
किसानों को एचएयू विज्ञानी कपास उत्पादन की तकनीकों से ऑनलाइन करवाएंगे रुबरु
किसानों को एचएयू विज्ञानी कपास उत्पादन की तकनीकों से ऑनलाइन करवाएंगे रुबरु

जागरण संवाददाता, हिसार : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में किसानों के लिए ऑनलाइन माध्यम से तीन दिवसीय कपास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सायना नेहवाल कृषि प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान के सह-निदेशक(प्रशिक्षण) डॉ. अशोक गोदारा ने बताया कि इस प्रशिक्षण में किसान ऑनलाइन माध्यम से गुगल मीट लिक के माध्यम से जुड़ सकते हैं। इस प्रशिक्षण के दौरान किसानों को कपास उत्पादन की विभिन्न तकनीकों व उनके प्रबंधन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ई-सर्टिफीकेट संस्थान की ओर से दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी