बरवाला में बने हरियाणवी परिधानों की अब विदेश में होगी धूम

हरियाणवीें परिधानों की विदेशों में बढ़ती मांग को देखते हुए बरवाला में बुटीक सेंटर खोला गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 07:42 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:42 AM (IST)
बरवाला में बने हरियाणवी परिधानों की अब विदेश में होगी धूम
बरवाला में बने हरियाणवी परिधानों की अब विदेश में होगी धूम

संवाद सहयोगी, बरवाला : हरियाणवीें परिधानों की विदेशों में बढ़ती मांग को देखते हुए बरवाला शहर व आस.पास के गांवों में जिले की बेटियों को परम्परागत हरियाणवीं वस्त्र बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इतना ही नहीं लाडलियों द्वारा बनाए गए वस्त्रों को अमेरिका, आस्ट्रेलिया,ब्रिटेन व दूसरे यूरोपीय देशों को निर्यात भी किया जाएगा। साथ ही बरवाला की बेटियों द्वारा तैयार हरियाणवीं परिधानों को देश.प्रदेश के कोने तक पहुंचाया जाएगा। राह ग्रुप फाउंडेशन कार्यक्रम संयोजक श्रवण कुमार वर्मा ने बरवाला में बुटिक ट्रेंनिग सेंटर के शुभारंभ अवसर पर यह जानकारी दी। ट्रेनिग ऑफिसर सुदेश शर्मा ने बताया कि राह संस्था हरियाणवीं संस्कृति के प्रचार व प्रसार के लिए प्रयासरत है। ऐसे में वेस्टर्न परिधानों के साथ.साथ हरियाणवी परिधानों को बढ़ावा देने की जिम्मेवारी में बरवाला भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस दौरान सलाहकार सुदेश चहल पूनिया, सचिव सोनू विसरवाल, अध्यक्ष सुभाष सहारण,सुनीता वर्मा, सुनीता ढींगरा,नानक चंद, देवी सरदाना, भागवंती देवी, शकुंतला देवी, रेनू, सुनीता मुंजाल, ममता व आरती सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में 1296 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

संवाद सहयोगी, बरवाला : उपमंडल स्तरीय सरकारी अस्पताल के तहत आने वाले शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में वृहस्पतिवार को 1296 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य निरीक्षक विनय कुमार सेतिया ने बताया कि खंड बरवाला के ढाणी गारण गांव में बृहस्पतिवार को 237 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। इस दौरान महिलाओं में वैक्सीन लगवाने को लेकर काफी उत्साह था। इस गांव में 197 लोगों ने वैक्सीन की प्रथम तथा 40 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।

chat bot
आपका साथी