हॉकी के फाइनल में नहीं पहुंच पाया हरियाणा, रेलवे और मध्य प्रदेश के बीच होगा फाइनल

हिसार : हॉकी इंडिया 9वीं सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनिशप में हरियाणा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 02:02 AM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 02:02 AM (IST)
हॉकी के फाइनल में नहीं पहुंच पाया हरियाणा, रेलवे और मध्य प्रदेश के बीच होगा फाइनल
हॉकी के फाइनल में नहीं पहुंच पाया हरियाणा, रेलवे और मध्य प्रदेश के बीच होगा फाइनल

जागरण संवाददाता, हिसार : हॉकी इंडिया 9वीं सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनिशप में हरियाणा फाइनल में नहीं पहुंच पाया। रेलवे स्पो‌र्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने हरियाणा को आसानी से 8-0 से मात दी। अब फाइनल मुकाबला रेलवे और हॉकी मध्य प्रदेश की टीम के बीच होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद धर्मबीर ¨सह पहुंचेंगे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रो. टंकेश्वर कुमार मौजूद रहेंगे।

राजगढ़ रोड स्थित एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड पर चल रहे हॉकी के मैचों में रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले हुए। इसमें पहला मुकाबला हॉकी हरियाणा और रेलवे स्पो‌र्ट्स प्रमोशन बोर्ड के बीच खेला गया। रेलवे की टीम में मौजूद अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने हरियाणा को आसानी से हरा दिया। हरियाणा टीम को अपने गोल तक फटकने तक नहीं दिया। रेलवे टीम के खिलाड़ियों ने मैच शुरू होने के बाद छठे मिनट में ही पहला गोल कर दिया। इसके बाद 16वें, 18वें मिनट में दो गोल कर तीन गोल की बढ़त बना ली। इसके बाद रेलवे के खिलाड़ियों ने लगातार एक के बाद आठ गोल किए और हरियाणा को 8-0 से हरा दिया। मेजबान टीम के मैच को देखने के लिए काफी लोग मौजूद थे। ग्राउंड पर दोपहर को दूसरा मुकाबला हॉकी मध्य प्रदेश और हॉकी महाराष्ट्रा के बीच खेला गया। इस सेमीफाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम ने 34वें मिनट में पहला गोल किया। उसके बाद 47वें मिनट में दूसरा गोल कर बढ़त बना ली। महाराष्ट्रा की टीम ने 53वें मिनट में गोल कर मैच दिलचस्प बनाने की प्रयास किया लेकिन वह 2-1 से मैच हार गई।

आज होंगे फाइनल मुकाबले

सेमीफाइनल मुकाबले खत्म होने के साथ ही सुबह नौ बजे पहला तीसरे नंबर के लिए मुकाबला होगा। इसमें हॉकी हरियाणा और हॉकी महाराष्ट्रा की टीम आपस में भिड़ेगी। इसके बाद दोपहर को तीन बजे समापन पर फाइनल मुकाबला होगा। इसमें रेलवे और मध्य प्रदेश की टीमें आमने सामने होंगी।

chat bot
आपका साथी