कोरोना महामारी से सावधानी के साथ 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय होगा हरियाणा

हरियाणा प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है कोविड-19 के लिए जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए यह महोत्सव मनाया जाएगा यह प्रदेश भर में 11सौ जगहों पर मनाने की तैयारी है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 12:24 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 12:24 PM (IST)
कोरोना महामारी से सावधानी के साथ 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय होगा हरियाणा
21 जून को हरियाणा प्रदेश में 11 सौ जगह पर दिखेगा योग क्रियाओं का नजारा

भिवानी [सुरेश मेहरा] योग महामारी पर भारी रहा है। महामारी से बचाने में योग की भूमिका सबके सामने है। इस बार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भी शानदार होगा। लोगों में योग को लेकर अब बहुत ज्यादा रुझान दिखने लगा है। भले ही महामारी का दोर चल रहा है। बावजूद इसके अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर लोगों में खूब उत्साह है। भिवानी में प्रशासन भी इसके सफल आयोजन को लेकर तैयारियों में जुट गया है।

प्रदेश में 1100 जगहों पर मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस :

प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है कोविड-19 के लिए जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए यह महोत्सव मनाया जाएगा यह प्रदेश भर में 11सौ जगहों पर मनाने की तैयारी है। इसके लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयकों को पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया गया है।

18 से 20 जून तक दिया जाएगा प्रशिक्षण

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 से 20 जून तक चलेगा। क्लस्टर, डाइट, विद्यालय और आईटीआई आदि में इस कार्यक्रम को पूरा करने के लिए अभी से तैयारियां तेज कर दी गई है। जिम्मेदारी तय की जा रही है।

हर बार की तरह इस बार भी होगा शानदार आयोजन

योगपीठ से जुड़े डा. मदन मानव और डा. हरिश्चंद्र बताते हैं कि इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पहले से भी अच्छा होगा। भले ही महामारी का दौर चल रहा है पर कोविड-19 की सावधानी को रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरा हरियाणा योगमय नजर आएगा। यह स्कूलों के अलावा अन्य जगह पर भी आयोजित किया जाएगा। महामारी के इस दौर में लोगों में योग के प्रति रुझान भी खूब बढा है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इस बार अपने स्तर पर लोग घर घर मनाने की तैयारी में भी जुटे हैं। इसलिए यह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महत्वपूर्ण मिसाल होगा। बहुत सी जगहों पर ऑनलाइन तरीके से ही इसे मनाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी