Haryana Weather Update: हरियाणा में दिन के तापमान में आ सकती है कमी, 18 मार्च को बूंदाबांदी संभावित

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में 17 मार्च तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने दिन के तापमान बढ़ने की संभावना है। मगर उत्तर पश्चिमी हवा चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 16 Mar 2021 05:34 PM (IST) Updated:Tue, 16 Mar 2021 05:34 PM (IST)
Haryana Weather Update: हरियाणा में दिन के तापमान में आ सकती है कमी, 18 मार्च को बूंदाबांदी संभावित
हरियाणा में आगामी दो दिनों में मौसम के बदलाव की संभावना है

हिसार, जेएनएन। हरियाणा में मौसम बार बार करवट बदल रहा है। कभी गर्मी हो रही है तो कभी मौसम खुशनुमा भी होता है। हालांकि मौसम का मिजाज अभी गर्म चल रहा है। 28 से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस तक तापमान लाेगों को दिन में गर्मी का एहसास करा रहा है। सोमवार को गुरुग्राम और नारनौल में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। गुरुग्राम में 32.5 डिग्री सेल्सियस तो नारनौल में 32.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में हल्की कमी भी देखने को मिल सकती है।

क्योंकि 18 व 19 मार्च को मौसम परिवर्तन का अनुमान लगाया जा रहा है। इस दौरान बादलवाई और हल्की बारिश भी हो सकती है। मंगलवार को भी मिला जुला मौसम देखने को मिला। बाकि दिनों की तुलना में धूप भ कम ही रही। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में 17 मार्च तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने, दिन के तापमान बढ़ने की संभावना है। मगर उत्तर पश्चिमी हवा चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है।

सरसों की फसल की हो रही कटाई

बता दें कि‍ हरियाणा के ज्‍यादातर जिलों में सरसों की फसल की कटाई जारी है। वहीं गेहूं की फसल भी पकाव की ओर है। ऐसे में तेज हवा या गरज चमक से फसलों को नुकसान भी हो सकता है। वहीं सामान्‍य बूंदाबांदी में किसी तरह की दिक्‍कत नहीं होगी। मौसम बदलाव के दौरान किसानों को चाहिए कि वो गेहूं या अन्‍य फसलों में सिंचाई न करें नहीं तो इससे दिक्‍कत हो सकती है।

प्रदेश के विभिन्न शहरों में यह रहा तापमान

जिला- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान

अंबाला- 30.4- 15.8

भिवानी- 32.3- 16.3

चंडीगढ़- 30.2- 15.7

पंचकूला- 30.6- 16.4

गुरुग्राम- 32.5- 21.3

करनाल- 29.2- 11.0

हिसार- 31.0- 15.0

नारनौल- 32.4- 14.2

रोहतक- 28.5- 15.8

सिरसा- 28.6- 16.9

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

chat bot
आपका साथी