Haryana weather update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज रात खत्म होगा बारिश का इंतजार

हरियाणा में मानसून आज रात फिर सक्रिय होगा। हिसार सिरसा और फतेहाबाद तीन क्षेत्र ऐसे हैं जहां प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले कम बारिश हुई है। मानसून आकर भी यहां सक्रिय नहीं हो सका। जबकि इसके आसपास के जिलों में जलजमाव जैसे हालात बन गए।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 08:58 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 09:30 AM (IST)
Haryana weather update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज रात खत्म होगा बारिश का इंतजार
राजस्थान पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हरियाणा का मौसम रुख बदलेगा।

जागरण संवाददाता, हिसार। राजस्थान पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन से हरियाणा में कई स्थानों बादलवाई छाई है। इसे साथ ही कुछ एक स्थानों पर बारिश भी हुई है। एक ओर जहां राजस्थान पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है तो दूसरी ओर दक्षिण पाश्चिमी मानसून प्रदेश में फिर से सक्रिय हो रहा है।

इस सब के बीच हिसार, सिरसा और फतेहाबाद तीन क्षेत्र ऐसे हैं, जहां प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले कम बारिश हुई है। मानसून आकर भी यहां सक्रिय नहीं हो सका। जबकि इसके आसपास के जिलों में जलजमाव जैसे हालात बन गए। मौसम विज्ञानी भी इस बात का पता लगा रहे हैं। क्योंकि मानसून कुछ पॉकेट में सक्रिय हुआ। एनसीआर में तो रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। हिसार में मौजूदा दिनों में दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। वहीं रात्रि के तापमान में भी बढ़ोतरी है।

आज हिसार, सिरसा जैसे क्षेत्रों में उसम की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें बताया है कि 25 जुलाई को प्रदेश में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद आदि जिलों में आइसोलेडेट पाकेट बना हुआ है। यहां उमस अधिक रहेगी। इसके बाद 26 जुलाई को आधे हरियाणा में तेज बारिश की संभावना है तो बाकी क्षेत्र में मध्यम बारिश होगी।

29 जुलाई तक होगी बारिश

मानसून टर्फ रेखा अनूपगढ़, सवाई माधोपुर, रीवा, अम्बिकापुर होते हुए उत्तर पाश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। दक्षिण पाश्चिमी राजस्थान पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाला एक कम दबाब का क्षेत्र से 26 जुलाई से मानसून हरियाणा में फिर से और सक्रिय होने की संभावना है। जिससे 26 जुलाई रात्रि से 29 जुलाई के बीच राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवा व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश होने की भी संभावना है।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी