Haryana Weather Update: लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, दो जुलाई से उत्तरी हरियाणा में होगी बारिश

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद गर्मी का असर कम हो जाएगा। पांच जुलाई के बाद ही स्थिति का पता चलेगा। वहीं प्रदेश में मौसम खुश्क बना हुआ है। जिस कारण से दिन के समय गर्मी का अहसास भी हो रहा है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 30 Jun 2021 11:20 AM (IST) Updated:Wed, 30 Jun 2021 11:20 AM (IST)
Haryana Weather Update: लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, दो जुलाई से उत्तरी हरियाणा में होगी बारिश
नारनौल में रात को भी चैन नहीं, तापमान 32 डिग्री पर पहुंचा, दिन में भी रहा सबसे गर्म

जागरण संवाददाता, हिसार : प्रदेश में इन दिनों गर्मी का असर जोरो पर है। राजस्थान से सटे इलाकों में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। नारनौल में रात का पारा 32 डिग्री तक पहुंच गया है जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है। वहीं हिसार में रात का पारा 28 डिग्री पर है। ऐसा ही हाल दिन के तामपान का है। जैसे-जैसे दिन चढ़ा तेज गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को महसूस हुए। आज पूरा लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहेंगे। रात का अचानक तापमान बढ़ने से लोगाें को बिजली कट लगने लगे हैं। सबसे ज्यादा असर सेक्टरों पर है यहां ट्रांसफार्मरों पर लोड इतना ज्यादा है हर आधे से एक घंटे में बिजली के कट लग रहे हैं। बिजली निगम को बारिश पर आस है कि कब बारिश होगी और कब बिजली का लोड कब होगा।

वहीं आगामी दो जुलाई से चार जुलाई के बीच उत्तरी हरियाणा में बारिश के संकेत मिल रहे हैं। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद गर्मी का असर कम हो जाएगा। पांच जुलाई के बाद ही स्थिति का पता चलेगा। वहीं प्रदेश में मौसम खुश्क बना हुआ है, जिस कारण से दिन के समय गर्मी का अहसास भी हो रहा है। सामान्य तापमान से अधिक तापमान हो रहा है।

तापमान का अंतर घटने से होता है सर्दी-गर्मी का अहसास

आमतौर पर ताममान का घटना और बढ़ना लगा रहता है मगर हर मौसम में दिन और रात के तापमान का अंतर कम होना उसकी अधिकता को दिखाता है। सर्दी में जहां दिन और रात के तापमान का अंतर कम होने से सर्दी का अहसास ज्यादा हाेता है तो वहीं गर्मी में भी दिन और रात के तापमान का अंतर कम होने से गर्मी का अहसास ज्यादा होता है। इन दिनों रात का पारा प्रदेश में औसतन 30 डिग्री है और दिन का तामपान 42 डिग्री के पास है। दिन और रात के तापमान में 12 डिग्री का अंतर है इसके कारण गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। रात का तापमान बढ़ने से लोगों को दिन और रात दोनों में चेन नहीं मिल रहा।

प्रदेश के शहरों का रात का तापमान

अंबाला 31.1

भिवानी 29.4

चंडीगढ़ 28.8

गुरुग्राम 28.4

हिसार 28.5

करनाल 27.6

नारनौल 32.0

रोहतक 28.6

सिरसा 30.0

chat bot
आपका साथी