Haryana Weather Update: हरियाणा में एक दम से बढ़ी गर्मी, हिसार में 29.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय भी ऐसी स्थिति को देखकर अलर्ट है। यहां विज्ञानी सलाह दे रहे हैं कि किसान रोग पहचाने और आवश्यकतानुसार दवा का प्रयोग करें। किसान इन कीटों की रोकथाम के उपाय नहीं करेंगे तो फसल की पैदावार कम होने की संभावना है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 03:48 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 03:48 PM (IST)
Haryana Weather Update: हरियाणा में एक दम से बढ़ी गर्मी, हिसार में 29.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
हरियाणा में लंबी सर्दी के बाद एक दम से गर्मी बढ़ने का असर फसलों पर भी पड़ सकता है

हिसार, जेएनएन। हिसार में दिन का तापमान अचानक से प्रदेश में काफी बढ़ गया है। इस कारण से लोगों को दिन के समय में गर्मी क का अहसास हो रहा है। अचानक से बढ़ी गर्मी को देखे तो यह सामान्य से भी अधिक तापमान दर्शा रही है। प्रदेश के नारनौल में तो दिन का तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और हिसार में 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान पर गौर करें तो सामान्य से एक डिग्री कम रहकर 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मगर दिन के तापमान में किसानों को चिंता में डालने का काम किया है। इस समय इतने तापमान ने सरसाें में चेपा रोग होने की संभावना बढ़ा दी है।

सरसों में यह आ रही समस्या

रबी के मौसम में हरियाणा में रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, सिरसा, हिसार, भिवानी व मेवात जिलों में सरसों की फसल मुख्य रूप से उगाई जाती है। इनमें से कुछ क्षेत्रों में चेपा कीट से होने वाले रोग किसानों के सामने आ रहे हैं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय भी ऐसी स्थिति को देखकर अलर्ट है। यहां विज्ञानी सलाह दे रहे हैं कि किसान रोग पहचाने और आवश्यकतानुसार दवा का प्रयोग करें।  किसान इन कीटों की रोकथाम के उपाय नहीं करेंगे तो फसल की पैदावार कम होने की संभावना है।

28 फरवरी के बाद मौसम में होगा बदलाव

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 27 फरवरी तक खुश्क रहने, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा उत्तर पश्चिमी हवा चलने से रात्रि तापमन में हल्की गिरावट होने की संभावना है। परंतु पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 28 फरवरी से मौसम में बदलाव संभावित है।

chat bot
आपका साथी