Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर चली पुरवाई हवाएं, बादलों ने घेरा आसमान, ठंड बढ़ी

एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण आ रहा है। रविवार को उत्तरी हरियाणा में कहीं कहीं तेज हवा व गरजचमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। फिर धुंध आएगी।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 01:02 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 01:02 PM (IST)
Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर चली पुरवाई हवाएं, बादलों ने घेरा आसमान, ठंड बढ़ी
हरियाणा में अगर रविवार को बारिश होती है तो फिर सुबह के वक्‍त धुंध छाएगी

हिसार, जेएनएन। पुरवाई हवाएं चलने के साथ मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। इन हवाओं के चलते रात्रि तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। हिसार में रात्रि तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से घटकर 7.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। हालांकि दिन का तापमान प्रदेश भर में सामान्य तापमान के आसपास ही चल रहा है। यह स्थिति अधिक दिन तक नहीं रहेगी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि अब शीतलहर के साथ बादलवाई भी देखने को मिल रही है।

मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण आ रहा है। रविवार को उत्तरी हरियाणा में कहीं कहीं तेज हवा व गरजचमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई व कुछ एक स्थानों पर हवा के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। 25 जनवरी के बाद राज्य में फिर से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट व सुबह के समय धुंध आने की संभावना है।

30 जनवरी तक धुंध रोकेगी रास्ता

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरजाने के बाद पहाड़ों पर बर्फवारी होगी। इसके बाद पहाड़ों की तरफ से उत्तर पश्चिमी हवाएं जब मैदानी क्षेत्रों में प्रवेश करेंगी तो तापमान कम करने का काम करेंगी। इसके बाद सुबह व देर रात्रि के समय धुंध आने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो धुंध इस माह के अंत तक यानि 30 जनवरी तक भी रह सकती है। इसके साथ ही इस बार अधिक दिनों तक ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है। मार्च माह में भी लोगों को ठंड का अनुभव होगा। वहीं किसानों के लिए यह पश्चिमी विक्षोभ की बारिश काफी फायदेमंद है। विज्ञानियों के अनुसार फसलों को पानी की जरूरत पूरी होगी।

प्रदेश में यह रहा तापमान

जिला- न्यूनतम

अंबाला- 9.9

भिवानी- 9.2

चंडीगढ़- 11.2

पंचकूला- 10.2

हिसार- 7.4

करनाल- 9.0

नारनौल- 8.0

रोहतक- 10.4

सिरसा- 7.4

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

chat bot
आपका साथी