Haryana Weather Update: हरियाणा में दिन झुलसाने वाले तो रात उमस भरी, तीन जुलाई से राहत की उम्‍मीद

हरियाणा में दो जुलाई तक आंशिक बादलवाई देखने के साथ तापमान में हल्की वृद्धि देखने को मिल सकती है। आमतौर पर मौसम खुश्क रहेगा। तीन जुलाई के बाद मानसून के अनुकूल परिस्थितियां हरियाणा में बनने की संभावना है। जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 29 Jun 2021 01:37 PM (IST) Updated:Tue, 29 Jun 2021 01:37 PM (IST)
Haryana Weather Update: हरियाणा में दिन झुलसाने वाले तो रात उमस भरी, तीन जुलाई से राहत की उम्‍मीद
हरियाणा में गर्मी चरम पर है और अभी मानसून आने की उम्‍मीद नजर नहीं आ रही है

जागरण संवाददाता, हिसार। मौसम खुश्क बना हुआ है, जिस कारण से दिन के समय गर्मी का अहसास भी हो रहा है। सुबह होते ही झुलसाने वाली गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ रहा है तो रात में उमस चैन नहीं लगने देती। इसके साथ ही बिजली के अनियंत्रित कट लोगों को सोने ही नहीं दे रहे हैं। इतने बिजली के कट अभी तक हिसार में इस सीजन में नहीं लगे हैं। बहरहाल लोगों का गर्मी ने काफी बुरा हाल कर रखा है।

हिसार में दिन का तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस चल रहा है तो न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन का तापमान सामान्य के बराबर चल रहा है। जुलाई के दूसरे सप्ताह में बारिश के आसार बनते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में तीन जुलाई के बाद अगर बारिश होती है तो गर्मी से राहत मिलेगी। इसके साथ ही खेती के लिए भी लाभकारी रहेगी। क्योंकि जिन किसानों ने धान की रोपाई की जा रही है।

इन क्षेत्रों में लगे बिजली के अघोषित कट

शहर के अर्बन एस्टेट, सेक्टर 16-17, सेक्टर 9-11 आदि क्षेत्रों में बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। अर्बन एस्टेट में तो सोमवार रात्रि को कई बार कट लगए गए जिससे लोग सही तरीके से सो भी न सके। वहीं यही हाल पिछले कुछ दिनों से सेक्टर 16-17 में चल रहा है। यहां भी लोड अधिक होने के कारण आए दिन लोगों को बिजली की समस्या आ रही है। लोग कई बार बिजली व्यवस्था को लेकर शिकायत भी कर चुके हैं।

आगे तीन जुलाई तक मौसम खुश्क

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि दो जुलाई तक आंशिक बादलवाई देखने के साथ तापमान में हल्की वृद्धि देखने को मिल सकती है। आमतौर पर मौसम खुश्क रहेगा। तीन जुलाई के बाद मानसून के अनुकूल परिस्थितियां हरियाणा में बनने की संभावना है। जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।

chat bot
आपका साथी