Haryana Weather Update: हरियाणा में सुबह शाम ठंड, दिन में करारी धूप, ऐसा ही बना रहेगा मौसम

11 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील है। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना भी बनी हुई है। इसके साथ फरवरी के अंत तक दिन का तापमान सामान्य के बराबर रहने की उम्मीद है। इस बीच रात्रि तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2021 02:34 PM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2021 02:34 PM (IST)
Haryana Weather Update: हरियाणा में सुबह शाम ठंड, दिन में करारी धूप, ऐसा ही बना रहेगा मौसम
हरियाणा के मौसम में अचानक से परिवर्तन होने का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ है

हिसार, जेएनएन। हिसार में मौसम एक बार फिर से परिवर्तन दिखाई दे रहा है। अभी तक अल सुबह धुंध नजर नहीं आ रही थी मगर मंगलवार सुबह सड़कों पर घना कोहरा दिखाई दिया। इसके साथ ही एक दिन पहले रात्रि तापमान जहां 7.6 डिग्री सेल्सियस था वहीं लुढ़ककर 5.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रात्रि तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानियों की मानें आगे रात्रि तापमान में कमी और अल सुबह धुंध भी देखने को मिलेगी।

11 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील, छाएंगे बादल

मौसम विज्ञानियों की मानें ताे 11 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील है। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना भी बनी हुई है।  इसके साथ फरवरी के अंत तक दिन का तापमान सामान्य के बराबर रहने की उम्मीद है। इस बीच रात्रि तापमान में गिरावट रहने की संभावना है। मगर इस मौसम से फसलों पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। फलों, सब्जियों को इस मौसम में अच्छी बढ़वार मिलेगी। इसके साथ ही अगर बारिश होती है तब भी किसानों को इसका फायदा ही मिलेगा।

यह है पश्चिमी विक्षोभ की मौसम में भूमिका

मौसम में अचानक से परिवर्तन का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ है। अक्सर पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ जाकर बर्फवारी करते हैं जिससे मैदानी क्षेत्रों में सर्दी बढ़ती है। मगर हाल ही में आया भूमध्य सागर से पश्चिम विक्षोभ पहाड़ों की तरफ न जाकर मैदानी क्षेत्रों में चला गया। इस कारण जल्द ही आसमान साफ भी हो गया और धूप खिलकर आई। जिससे लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हुआ। यही कारण है कि दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आगामी दिनों में बादलवाई रही तो दिन का तापमान कुछ कम होगा।

chat bot
आपका साथी