Haryana Weather News: हवा का रुख शांत, मगर दिन के समय भी तापमान में आने लगी गिरावट

हरियाणा में दिन के समय भी तापमान में कमी आने लगी है। हवा का रुख शांत होने से रात्रि व सुबह के समय ठंड बढ़ने लगी है। पिछले दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। सुबह के समय हल्की धुंध भी छाने लगी है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 11:59 AM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 11:59 AM (IST)
Haryana Weather News: हवा का रुख शांत, मगर दिन के समय भी तापमान में आने लगी गिरावट
हरियाणा में अब ठंड बढ़ने लगी है

जागरण संवाददाता, सिरसा : सर्दी के इस मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। दिन के समय भी तापमान में कमी आने लगी है। हवा का रुख शांत होने से रात्रि व सुबह के समय ठंड बढ़ने लगी है। पिछले दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। सुबह के समय हल्की धुंध भी छाने लगी है। जैसे ही सूर्य निकलता धुंध व ठंड का असर कम होता है। रविवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री तक रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री रहा।

चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. मदनलाल खिचड़ ने बताया कि मौसम आमतौर पर 23 नवंबर तक खुश्क बने रहने की संभावना है। परंतु कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीच बीच में कहीं कहीं हल्की बादलवाई भी संभावित है। इस दौरान राज्य में हल्की गति से पश्चिमी व उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट भी संभावित है। इसी के साथ सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी।

हवा का रुख शांत

रात्रि व सुबह के समय ठंड बढ़ रही है। अभी हवा का रुख शांत है। दिन के समय मौसम भी साफ है। इस मौसम में आ‌र्द्रता 94 प्रतिशत चल रही है। वाष्पीकरण भी 1.4 एमएम है। इसी के साथ अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। गेहूं व चना की बिजाई के लिए उपयुक्त मौसम है। जिसको लेकर किसान खेतों में गेहूं व सरसों की बिजाई करने में जुटे हुए हैं। क्योंकि इस मौसम में गेहूं व चना के बीज समय पर अंकुरित होने का फायदा मिलेगा।

एक सप्ताह का तापमान

दिनांक अधिकतम न्यूनतम तापमान

14 नवंबर 29.0 डिग्री 10.1 डिग्री

15 नवंबर 27.3 डिग्री 10.6 डिग्री

16 नवंबर 27.1 डिग्री 9.4 डिग्री

17 नवंबर 27.1 डिग्री 9.0 डिग्री

18 नवंबर 26.8 डिग्री 10.5 डिग्री

19 नवंबर 25.9 डिग्री 9.5 डिग्री

20 नवंबर 26.0 डिग्री 9.6 डिग्री

21 नवंबर 26.7 डिग्री 9.5 डिग्री

chat bot
आपका साथी