Haryana Weather News: हरियाणा में करवट लेगा मौसम, गरच-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के पश्चिमी व उत्तरी जिलों में 6 अप्रैल रात्रि व 7 अप्रैल को बीच -बीच में तेज हवाएं चलने गरज चमक के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने तथा 8 अप्रैल से फिर से राज्य में मौसम खुश्क संभावित है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 08:33 AM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 08:33 AM (IST)
Haryana Weather News: हरियाणा में करवट लेगा मौसम, गरच-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार
हरियाणा में अगले दो दिनों में हल्की बूंदाबांदी के आसार और तेज हवा गर्मी से देगी राहत

हिसार, जेएनएन। हरियाणा प्रदेश में दिन का तापमान लगातार बढ़ता दिख रहा है। एक दिन पहले जहां 37 डिग्री सेल्सियस नारनौल का तापमान था जो बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे अधिक नारनौल में ही तापमान दर्ज किया गया है। यहां सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान चल रहा है। वहीं दूसरे स्थान पर गुरुग्राम में 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हिसार में सामान्य से 3 डिग्री बढ़कर 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सूर्य की तपिश कई जिलों में आठ घंटे मिल रही है।

जिस प्रकार से अप्रैल माह में दिन बढ़ रहे हैं तापमान में उसी रफ्तार से बढ़ रहा है। भारत मौसम विभाग पहले ही इस बार अधिक गर्मी पड़ने का अंदेशा जता चुका है। मगर मौसम विज्ञानियों की मानें आने वाले दो दिनों में राहत मिल सकती है। हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा तापमान को प्रभावित जरूर करेंगी। रविवार की रात भी तेज हवा चली तो सोमवार सुबह ही इसका असर देखने को मिला। धूप से हल्‍की राहत मिली तो अब मौसम में और भी बदलाव होने वाला है।

रात्रि तापमान में हुई गिरावट

राज्य में पिछले तीन-चार दिनों से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहने मगर रात्रि तापमान में सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई है। मौसम आमतौर पर खुश्क रहा।

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से होगी बूंदाबांदी

राज्य में मौसम 6 अप्रैल तक खुश्क व गर्म रहने तथा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने मगर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 6 अप्रैल रात्रि को मौसम में हल्का बदलाव होने की संभावना है। जिससे राज्य के पश्चिमी व उत्तरी जिलों में 6 अप्रैल रात्रि व 7 अप्रैल को बीच -बीच में तेज हवाएं चलने, गरज चमक के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने तथा 8 अप्रैल से फिर से राज्य में मौसम खुश्क संभावित है।

chat bot
आपका साथी