Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ बारिश, भूना में गिरे ओले

वीरवार दोपहर को एकाएक बादल छा गए और तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी होनी शुरू हो गई है। बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट अवश्य आई। हिसार समेत कई जिलों में बूंदाबांदी हुई। वहीं फतेहाबाद के भूना में कुछ देर के लिए ओले भी गिरे।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 03:49 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 03:49 PM (IST)
Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ बारिश, भूना में गिरे ओले
हरियाणा में आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई तो फिर बारिश से मौसम सुहावना हो गया

हिसार/फतेहाबाद, जेएनएन। हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मौसम परिवर्तनशील है। कभी धूप तो कभी बादल छा रहे थे। बदलाव का पूरा असर वीरवार दोपहर को देखने को मिला। एकाएक बादल छा गए और तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी होनी शुरू हो गई है। बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट अवश्य आई। हिसार समेत कई जिलों में बूंदाबांदी हुई। वहीं फतेहाबाद के भूना में कुछ देर के लिए ओले भी गिरे। लेकिन हल्के ओले थे जो कुछ देर बाद बंद हो गए गए। जिससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन वीरवार दोपहर बाद आए मौसम में परिवर्तन के बाद अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। वीरवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा जो बुधवार को 26 डिग्री सेल्सियस पर था। तापमान बढ़ने के कारण लोग अपने घरों में ही दुबके हुए थे। लेकिन दोपहर बाद मौसम में आए बदलाव के बाद लोग अपनी छतों पर बैठे हुए नजर आए।

अब जाने आगे कैसा रहेगा तापमान

मौसम विशेषज्ञों की माने तो आने वाले दो दिनों तक मौसम परितर्वनशील रहेगा। 7 व 8 मई को तापमान में बदलाव होगा और बरसात होने का अनुमान है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों की माने तो 7 मई को 2 एमएम तक बरसात हो सकती है। इसके अलावा तेज आंधी की संभावना अधिक है। वहीं तापमान में अगले दो दिनों तक बदलाव रहेगा और अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो 9 व 10 मई को मौसम साफ रहेगा और 10 मई को फिर परिवर्तनशील रहेगा।  

ये कहना है किसानों का

गांव भूना निवासी सुरेश, लक्ष्मण दास, सुरजीत सिंह व गांव धांगड़ के किसान रमेश, रामस्वरूप का कहना है कि पिछले दिनों ही नहरों में पानी आया था। ऐसे में नरमे की बिजाई अभी की थी। लेकिन अब बरसात होने से नुकसान हो सकता है। वीरवार को हल्की बरसात हुई है जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। किसानों ने बताया कि कुछ जगह कुछ सेकेंड ओले भी गिरे है, हालांकि इनकी संख्या कमी थी जिससे नुकसान नहीं हुआ है। किसानों की माने तो जिले में 50 फीसद किसानों ने पिछले दिनों ही नरमे की बिजाई की है। अगर तेज बरसात हुई तो किसानों नरमे की बिजाई प्रभावित हो सकती है।

-------

जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई है वहीं तेज हवाएं भी चली है। जिससे तापमान में गिरावट आई है। जिले में अभी तक किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। अगले दो दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। ऐसे में किसान मौसम को देखकर ही नरमे की बिजाई करे। अगर ऐसा करेंगे तो वो आर्थिक नुकसान से बच सकते है।

डा. भीम सिंह, एसडीओ कृषि विभाग फतेहाबाद।

chat bot
आपका साथी