Haryana weather news: बढ़ने लगा हरियाणा का तापमान, अब सताएगी गर्मी

हरियाणा में अब गर्मी सताएगी। पिछले दिनों बारिश के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। रविवार को रात्रि तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम था। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने मौसम को सुहाना बना दया था।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 11:58 AM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 11:58 AM (IST)
Haryana weather news: बढ़ने लगा हरियाणा का तापमान, अब  सताएगी गर्मी
दिन का तापमान सामान्य तापमान के बराबर पहुंच चुका है।

हिसार, जेएनएन। पिछले दिनों तापमान में गिरावट के बाद अब तापमान फिर से बढ़ने लगा है। दिन का तापमान सामान्य तापमान के बराबर पहुंच चुका है। सोमवार को दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं रात्रि तापमान में गिरावट दिख रही है।

हिसार में रात्रि तापमान सामान्य तापमान से आठ डिग्री कम होकर 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं बीते रविवार को रात्रि तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम था। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने मौसम को सुहाना बनाने का काम किया था। आने वाले दिनों में मौसम विज्ञानियों ने तापमान बढ़ने का अंदेशा जताया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम 28 अप्रैल तक आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हल्की गति से हवाएं चलने व दिन के तापमान में हल्की बढोतरी होने की संभावना है। जिस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

सब्जियों और फलदार पौधों में करें सिंचाई

किसानों को बदलते मौसम में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम खुश्क रहने की संभावना को देखते फसलों की कटाई व कढाई जल्दी से जल्दी पूरी करें। गेहूं कढाई के बाद तूड़ी व भूसे को अवश्य ढकें। नरमा की बिजाई अच्छी प्रकार से खेत तैयार कर रिकमन्डेड बीटी किस्मों से विश्विद्यालय के कपास वैज्ञानिकों की सलाह अनुसार करें। मौसम खुश्क व गर्म रहने की संभावना को देखते हुए सब्जियों व फलदार पौधों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करें। इसके साथ ही मंडी में जाने पर मास्क व सेनिटाइजर का प्रयोग करें। इसी प्रकार कृषि में प्रयोग होने वाले उपकरणों को भी सेनिटाइज करें।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 
chat bot
आपका साथी