Haryana Weather News: हरियाणा में बारिश के बाद अब गर्मी के लिए हो जाइए तैयार, बढ़ेगा दिन का तापमान

राज्य में 21 मार्च रात्रि से 23 मार्च के बीच ज्यादातर क्षेत्रों में हवायों व गरजचमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश दर्ज की गई थी। अब मौसम 30 मार्च तक खुश्क रहने व दिन के तापमान में हल्की बढोतरी व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 11:40 AM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 11:40 AM (IST)
Haryana Weather News: हरियाणा में बारिश के बाद अब गर्मी के लिए हो जाइए तैयार, बढ़ेगा दिन का तापमान
अब फिर से गर्मी बढ़ने की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जता दी है।

हिसार, जेएनएन। पश्चिमी विक्षोभ की बारिश ने मौसम सुहाना करने के साथ लाेगों को गर्मी से राहत दी थी। अब फिर से गर्मी बढ़ने की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जता दी है। मौजूदा समय में हिसार में सामान्य तापमान के बराबर दिन का तापमान चल रहा है। हिसार में दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो रात्रि तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

पिछले दिनों पांच एमएम बारिश के कारण सर्द हवाएं चली तो लोगों को गर्मी से राहत जरूर नसीब हुई थी। यह बारिश किसानों के लिए काफी अच्छी रही क्योंकि फसर को सिंचाई की आवश्यकता था ऐसे में सिंचाई के लिए बारिश को काफी अच्छा माना जाता रहा है। राजस्थान के आसपास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण यह बारिश हुई थी। जनवरी माह के बाद इतनी बारिश अब देखने को लोगों को मिली है।

30 मार्च तक मौसम खुश्क रहने की संभावना

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में विश्विद्यालय द्वारा दिये पूर्वानुमान अनुसार पश्चिमीविक्षोभ व साइक्लोनिक सर्कुलेशन के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 21 मार्च रात्रि  से 23 मार्च के बीच ज्यादातर क्षेत्रों में हवायों व  गरजचमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश दर्ज की गई थी। अब राज्य में मौसम 30 मार्च तक आमतौर पर खुश्क रहने व दिन के तापमान में हल्की बढोतरी व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट  रहने की संभावना है।  

किसान इन बातों का रखें ध्यान  

- मौसम खुश्क रहने की संभावना को देखते हुए फसलों में आवश्यकतानुसार सिंचाई व स्प्रे करें ।

- मौसम खुश्क रहने की संभावना को देखते हुए सरसों की फसल जो पकने की अवस्था में है उसे कटाई कर निकाल लें।

- सब्जियों व फलदार पौधों में आवश्यकतानुसार निराई -गुड़ाई करे व कीट रोगों की रोकथाम के लिए स्प्रे करें।

chat bot
आपका साथी