Haryana Weather News: हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा पारा, पश्चिमी विक्षोभ की दस्‍तक दिलाएगी राहत

पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना मौसम विभाग दे चुका है। ऐसे में अगर बारिश नहीं होती तो दिन और रात्रि दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौजूदा समय में सर्वाधिक तापमान नारनौंद में 33.2 और हिसार में 33 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 09:17 AM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 09:17 AM (IST)
Haryana Weather News: हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा पारा, पश्चिमी विक्षोभ की दस्‍तक दिलाएगी राहत
मौसम विज्ञानियों ने 19 मार्च तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार जताए हैं।

हिसार, जेएनएन। हरियाणा में पारा लगातार बढ रहा है। दिन के वक्‍त तेज धूप में लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। इस मौसम में बारिश ही हरियाणा को राहत दे सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना मौसम विभाग दे चुका है। ऐसे में अगर बारिश नहीं होती तो दिन और रात्रि दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौजूदा समय में सर्वाधिक तापमान नारनौंद में 33.2 और हिसार में 33 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। जो मार्च माह के हिसाब से काफी गर्म स्थिति को दर्शाता है। मौसम विज्ञानियों ने 19 मार्च तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार जताए हैं।

मगर मौजूदा समय में पढ़ रही गर्मी संकेत दे रही है कि आगे मौसम और भी गर्म रह सकता है। हिसार प्रदेश में अन्य शहरों की तुलना में अधिक गर्म रहता है। क्योंकि यह एरिट जोन में शामिल हैं। एरिट जोन वह क्षेत्र होते हैं जहां पथरीली या रेतीली जमीन होती है। इन स्थानों पर अधिक गर्मी और अधिक सर्दी पड़ती है। इसके साथ ही जिन स्थानों पर पानी के संसाधनों की कमी वहां पर भी ऐसी ही स्थिति रहती है।

प्रदेश के विभिन्न शहरों में यह रहा तापमान

जिला- अधिकतम तापमान

अंबाला- 32.5

भिवानी- 32.8

चंडीगढ़- 32.0

पंचकूला- 32.5

करनाल- 31.2

हिसार- 33.0

नारनौल- 33.2

रोहतक- 32.0

सिरसा- 31.5

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

आगे दस्तक देगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन

पश्चिमी विक्षोभ की 21 मार्च रात्रि से मैदानी क्षेत्रों में प्रभाव देखने को मिलने की संभावना है। इस दौरान राजस्थान के पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना से हरियाणा राज्य में कहीं-कहीं 21 मार्च रात्रि से 23 मार्च के बीच में हवा चलने व गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इसके बाद 24 मार्च से उत्तर पश्चिमी हवा चलने से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी