Haryana Weather News: हरियाणा में बदलेगा मौसम, छह मार्च की रात से बारिश के आसार

एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा में छह मार्च रात्रि व 7 मार्च को आंशिक बादल एक दो स्थानों पर गरजचमक रहने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद मौसम खुश्क रहेगा।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 08:38 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 08:38 AM (IST)
Haryana Weather News: हरियाणा में बदलेगा मौसम, छह मार्च की रात से बारिश के आसार
हरियाणा में बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान में बदलाव होगा और दिन में गर्मी भी कम होगी

हिसार, जेएनएन। पिछले कुछ दिनों से दिन के समय अच्छी खासी गर्मी पड़ रही है। मगर अब आगामी कुछ दिनों में तापमान में कुछ कमी आने की संभावना है। वीरवार को हिसार में दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया किया गया। एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो क्षेत्र में छह मार्च रात्रि व 7 मार्च को आंशिक बादल, एक दो स्थानों पर गरजचमक रहने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद मौसम खुश्क रहेगा।

क्या होता है पश्चिमी विक्षोभ

पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यरेखा-क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली वह बाह्य- उष्ण कटिबंधीय आंधी है जो सर्दी में भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तर भागों में अकस्मात बारिश ले आती है। यह बारिश मानसून की बरसात से भिन्न होती है। बाह्य-उष्णकटिबंधीय आंधियां विश्व में सब जगह होती हैं। इनमें नमी सामान्यतः ऊपरी वायुमंडल तक पहुंच जाती है, जबकि उष्ण कटिबंधीय आंधियों में आर्द्रता निचले वायुमंडल में बनी रहती है। भारतीय महाद्वीप में जब ऐसी आंधी हिमालय तक जा पहुंचती है तो नमी कभी-कभी बारिश के रूप में बदल जाती है।

बदलते मौसम को लेकर किसान इन बातों का रखें ध्यान

मौसम परिवर्तनशील है। इस दौरान बीच बीच में हवा चलने की संभावना है। ऐसे में गेहूं में अगले दो- तीन दिन सिंचाई रोक लें। मगर मंगलवार के बाद सभी फसलों, सब्जियों व फलदार पौधों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करें। अनुकूल मौसम बने रहने की संभावना को को ध्यान में रखते हुए गेहूं ,चने व सरसों की फसलों व सब्जियों में कीटों व रोगों की निगरानी करते रहें। फसल में एफिड या अन्य कीट व रोग का प्रकोप दिखाई दे तो नजदीक के कृषि अधिकारी से सलाह अनुसार स्प्रे मौसम साफ हो जाने पर करें।

हिसार और आस-पास के जिलों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी