Haryana Weather News: दिन में करारी धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी, सुबह-रात ठिठुरन बरकरार

मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में एक दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। राज्य में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट तथा मौसम खुश्क रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 10:28 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 10:28 AM (IST)
Haryana Weather News: दिन में करारी धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी, सुबह-रात ठिठुरन बरकरार
हरियाणा राज्य में एक दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।

हिसार, जेएनएन। हरियाणा प्रदेश में पिछले दो दिनों में धूप निकलने से सर्दी से दिन के समय राहत मिली है। यही कारण है कि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। नारनौल में सर्वाधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान दर्ज किया गया। वहीं रोहतक में प्रदेश का सबसे कम रात्रि तापमान दर्ज किया गया। यहां 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। शनिवार सुबह भी करारी धूप निकली। आसमान पूरी तरह से साफ रहा तो प्रदूषण भी बेहद कम रहा।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में एक दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। शुक्रवार से राज्य में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट तथा मौसम खुश्क रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वातावरण में नमी की अधिकता व रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना के कारण कहीं कहीं अलसुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की भी संभावना है।

----------------------

प्रदेश में विभिन्न जिलों में तापमान

शहर- अधिकतम- न्यूनतम

अंबाला- 25.6- 9.9

भिवानी- 23.6- 8.6

पंचकूला- 25.7- 9.3

फरीदाबाद- 27- 11

गुरुग्राम- 25.1- 10.5

हिसार- 24.0- 8.7

करनाल- 25- 9.4

कुरुक्षेत्र- 26.0- 9.5

नारनौल- 26.5- 9.5

रोहतक- 21.0- 6.8

सिरसा- 24.0- 10.9

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

chat bot
आपका साथी