Haryana Weather News: फाल्गुन में ज्येष्ठ जैसा अहसास, मार्च में गर्मी ने तोड़ा पिछले 10 साल का रिकॉर्ड

हरियाणा में मौसम 5 अप्रैल तक परिवर्तनशील परन्तु खुश्क रहने की संभावना है। अगले दो दिन (31 मार्च व 1 अप्रैल) को बीच-बीच में तेज हवाएं चलने के आसार हैं। हल्के बादल भी छा सकते हैं। परन्तु 2 अप्रैल से 5 अप्रैल के बीच उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 08:11 AM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 08:11 AM (IST)
Haryana Weather News: फाल्गुन में ज्येष्ठ जैसा अहसास, मार्च में गर्मी ने तोड़ा पिछले 10 साल का रिकॉर्ड
25 से 30 किमी की दक्षिण-पश्चिमी तेज हवाएं चलने से 40 डिग्री के पास पहुंचा पारा

हिसार, जेएनएन। हरियाणा में फाल्गुन में ही ज्येष्ठ जैसी गर्मी का अहसास अभी से हो रहा है। होली पर अचानक तापमान बढ़ने से लोगों के पसीने छूट गए। दरसअल, पिछले दो दिन 30 से 40 किमी की गर्म दक्षिण-पश्चिम हवाएं चली। इसके कारण तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया। साेमवार को नारनौल, हिसार और सिरसा में तामपान 40 डिग्री सेल्सियस को छू रहा था। गर्मी ने पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं मंगलवार को तापमान हल्‍का कम हुआ मगर तूफानी हवाओं ने लोगों को बुरी तरह से परेशान कर दिया। वहीं फसलों के लिए भी यह हवा बेहद नुकसानदायी है। गेहूं की फसल इससे एक दम से सूखने लगी है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ के अनुसार हरियाणा में पिछले तीन दिनों से मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहा और दिन का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा जो आमतौर पर मार्च अंतिम सप्ताह में पिछले कई वर्षों के बाद दिखाई दिया।

पिछले दो दिन से दक्षिण-पश्चिम हवाएं ज्यादातर स्थानों पर तेज गति (25 किलोमीटर प्रति घंटा) तक दर्ज की गई परंतु मंगलवार दोपहर बाद हवा में बदलाव उत्तर पूर्वी होने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। आइएमडी के अनुसार हिसार में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को तामपान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया था। आज भी ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं।

जानिए कैसा रहेगा आगामी तापमान

हरियाणा में मौसम 5 अप्रैल तक परिवर्तनशील परन्तु खुश्क रहने की संभावना है। अगले दो दिन (31 मार्च व 1 अप्रैल) को बीच-बीच में तेज हवाएं चलने के आसार हैं। हल्के बादल भी छा सकते हैं। परन्तु 2 अप्रैल से 5 अप्रैल के बीच उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान राज्य का तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस व रात्रि तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी