Haryana Weather News: बूंदाबांदी के बाद हरियाणा में फिर से गला देने वाली सर्दी, 8 फरवरी तक छाएगी धुंध

एचएयू कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि आठ फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इसके साथ ही उत्तर पश्चिमी हवा चलने की वजह से रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है। सुबह धुंध भी आएगी।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 11:35 AM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2021 11:35 AM (IST)
Haryana Weather News: बूंदाबांदी के बाद हरियाणा में फिर से गला देने वाली सर्दी, 8 फरवरी तक छाएगी धुंध
हरियाणा में बूंदाबांदी के बाद ठंड बढ़ गई है इस बार सर्दी लंबे समय तक रहेगी

हिसार, जेएनएन। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बारिश और ओलावृष्टि ने दिन और रात्रि के तापमान को काफी कम करने का काम किया है। हाल यह है कि एक बार फिर से प्रदेश में गलन शुरू हो चुकी है। हिसार में दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके साथ ही न्यूतनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री घटकर 4.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कम देखने को मिली। शुक्रवार को सुबह गुनगुनी धूप जरूर निकली मगर कुछ देर बार ही बादलों से आसमान घिर गया जिससे फिर से लोगों को गलन का अहसास हुआ। इसके साथ यह मौसम फसलों से लेकर सब्जियों तक के लिए काफी फायदेमंद है। जिन स्थानों पर बारिश हुए हैं वहां अच्छी पैदावार मिलने की संभावना है।  

आठ फरवरी तक धुंध

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि आठ फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इसके साथ ही उत्तर पश्चिमी हवा चलने की वजह से रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इसके साथ ही आठ फरवरी तक अल सुबह धुंध का सामना करना पड़ेगा।

रात्रि तापमान में कैसे होगी गिरावट

प्रदेश के ऊपर से होते हुए पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बर्फवारी कर रहा है। इन पहाड़ी क्षेत्रों से उत्तर पश्चिमी हवाएं जब मैदानी क्षेत्रों की तरफ चलती हैं तो वह तापमान गिराने का काम करती हैं। इसमें मुख्य रूप से रात्रि तापमान में गिरावट देखने को मिलती है। गौरतलब है कि हाल ही में आए सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि हुई। इसके साथ ही कई स्थानों पर बिजली भी गिरी।

chat bot
आपका साथी