हरियाणा के रोहतक जिले में होता है महिलाओं का सबसे ज्‍यादा उत्पीड़न

हरियाणा राज्य महिला आयोग के पास एक साल में महिलाओं के उत्‍पीड़न संबंधी रोहतक से सबसे ज्‍यादा 218 मामले पहुंचे हैं। वहीं एक साल में पूरे प्रदेश से 2330 मामले पहुंचे हैं। 1615 मामलों का समाधान हो चुका है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 04:02 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 04:02 PM (IST)
हरियाणा के रोहतक जिले में होता है महिलाओं का सबसे ज्‍यादा उत्पीड़न
राज्‍य महिला आयोग की रिपोर्ट में महिलाओं की स्थिति को लेकर स्थिति सामने आई है।

रोहतक [विनीत तोमर] प्रदेश के सभी जिलों में महिला उत्पीडऩ के मामले में रोहतक पहले स्थान है। पिछले एक साल में जिसके सबसे अधिक मामले राज्य महिला आयोग के पास पहुंचे हैं। दूसरे नंबर गुरुग्राम का आता है। यह भी रोहतक से कुछ ज्यादा पीछे नहीं है। रोहतक के 218 मामले पहुंचे तो गुरुग्राम से 211 शिकायतें महिला आयोग के पास पहुंची हैं। हालांकि फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र की स्थिति को ठीक माना जा सकता है। फतेहाबाद से 50 और कुरुक्षेत्र से केवल 58 शिकायतें ही महिला आयोग के पास पहुंचीं।

सालभर में राज्य महिला आयोग के पास कुल मिलाकर 2330 शिकायत पहुंची हैं, जिसमें से 1615 का निपटारा हो चुका है। इसमें घरेलू ङ्क्षहसा, प्रताडऩा, दहेज उत्पीडऩ, दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य मामले भी शामिल हैं। खास बात यह है कि प्रदेशभर से पुलिस के खिलाफ 113 शिकायतें और सरकार के खिलाफ 79 शिकायत राज्य महिला आयोग से की गई। प्रदेश का कोई भी ऐसा जिला नहीं है जहां से पुलिस शिकायत ना पहुंची हो।

दुष्कर्म के सबसे अधिक पानीपत से पहुंचे 16 केस

दुष्कर्म के मामलों पर नजर डालें तो सबसे अधिक पानीपत जिले से 16 केस राज्य महिला आयोग के पास पहुंचे। दूसरे नंबर पर 13-13 केस हिसार व करनाल से आए। इसके अलावा रोहतक और फतेहाबाद के 12-12 मामले राज्य महिला आयोग के पास पहुंचे हैं। पुलिस के खिलाफ शिकायत करने वालों में सोनीपत टॉप है, जिसकी 13 शिकायतें पहुंची, जबकि करनाल और सिरसा से 10-10 शिकायत पहुंची हैं। अन्य जिलों से भी पुलिस के खिलाफ शिकायत आयोग के पास पहुंची हैं।

घरेलू ङ्क्षहसा में भी नंबर-1 रोहतक

घरेलू ङ्क्षहसा के मामलों में भी रोहतक नंबर-1 है। रोहतक से 41 केस, गुरुग्राम से 27, सोनीपत से 23 और हिसार से सर्वाधिक 20 केस आयोग में पहुंचे हैं। साथ ही दहेज उत्पीडऩ के मामलों में भी रोहतक टॉप पर है। यहां से 31 शिकायतें तो फरीदाबाद से 30 शिकायत आयोग के पास गई। इसके अलावा जींद से 22 और सोनीपत व गुरुग्राम से 20-20 शिकायतें पहुंची हैं। पूरे साल में प्रेम विवाह का केवल एक मामला पानीपत जिले से आयोग के पास पहुंचा।

इन जिलों से पहुंची इतनी शिकायतें

रोहतक : 218

गुरुग्राम : 211

फरीदाबाद : 168

सोनीपत : 165

हिसार : 162

जींद : 136

करनाल : 124

भिवानी : 112

पानीपत : 105

सिरसा : 102

महेंद्रगढ़ : 91

पंचकूला : 85

अंबाला : 82

झज्जर : 78

रेवाड़ी : 71

कैथल : 69

पलवल : 66

यमुनानगर : 60

मेवात : 59

कुरुक्षेत्र : 58

चरखी दादरी : 58

फतेहाबाद : 50

नोट : यह आंकड़े अप्रैल 2019 में 31 मार्च 2020 तक के हैं। अप्रैल से लेकर अब तक करीब एक हजार शिकायत अन्य आ चुकी हैं।

वर्जन

राज्य महिला आयोग के पास अधिकतर मामले रोहतक, गुरुग्राम, हिसार और सोनीपत जिलों से आते हैं। लॉकडाउन के बाद भी प्रदेशभर से करीब एक हजार केस आ चुके हैं, जिनका निस्तारण किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए वाटसएप, ई-मेल और पोस्ट के माध्यम से भी महिलाएं अपनी शिकायतें भेज सकती है। वाटसएप के लिए 9560080115 जारी किया है। कोई भी पीडि़त महिला शिकायत भेज सकती है। महिलाओं को घरेलू ङ्क्षहसा और तनाव से बचाने के लिए संस्थाओं के साथ मिलकर टीम भी बनाई गई है।

- प्रीति भारद्वाज दलाल, कार्यवाहक अध्यक्षा राज्य महिला आयोग हरियाणा

chat bot
आपका साथी