प्रथम अर्जुन अवार्डी से लेकर इंटरनेशनल खिलाड़ियों का डाटा जुटा रहा हरियाणा खेल निदेशालय

प्रदेश के इंटरनेशनल अवार्ड विजेता खिलाड़ियों का डाटा जुटाया जा रहा है। जिसमें द्रोणाचार्य अवार्ड ध्यानचंद अवार्ड तेनजीग र्नाेगे राजीव गांधी खेल रतन और भीम अवार्ड से सम्मानित खिलाड़ियों का डाटा एकजुट किया है। हिसार का दो द्रोणाचार्य 9 अर्जुन अवार्ड और 17 भीम अवार्ड खिलाड़ी शामिल है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 11:23 AM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 11:23 AM (IST)
प्रथम अर्जुन अवार्डी से लेकर इंटरनेशनल खिलाड़ियों का डाटा जुटा रहा हरियाणा खेल निदेशालय
द्रोणाचार्य अवार्ड, ध्यानचंद अवार्ड, तेनजीग र्नाेगे, राजीव गांधी खेल रतन, भीम अवार्ड के विजेता खिलाड़ियों का डीएसओ ने भेजा डाटा

हिसार, जेएनएन। कोरोना की दूसरी लहर का असर कम होने लगा तो खेल विभाग भी हरकत में आ गया है। डिप्टी डायरेक्टरों को निदेशालय से जोन स्तर पर फील्ड में जिला स्तर पर हो रही खेल गतिविधियों की मॉनिटरिंग करने के लिए भेज दिया। वहीं अब प्रदेश के इंटरनेशनल अवार्ड विजेता खिलाड़ियों का डाटा जुटाया जा रहा है। जिसमें द्रोणाचार्य अवार्ड, ध्यानचंद अवार्ड, तेनजीग र्नाेगे, राजीव गांधी खेल रतन और भीम अवार्ड से सम्मानित खिलाड़ियों का डाटा एकजुट किया है।

जिला खेल विभाग कार्यालय ने हिसार के 28 खिलाड़ियों का पुराना रिकार्ड खंगाला और निदेशालय को इनकी जानकारी भेजी गई है। जिसमें हिसार का दो द्रोणाचार्य, 9 अर्जुन अवार्ड और 17 भीम अवार्ड खिलाड़ी शामिल है। बात प्रदेश की करे तो निदेशालय ने 301 खिलाड़ियों का डाटा जुटाकर उसे अपने रिकार्ड में अपडेट किया है। यह डाटा इन खिलाड़ियों को खेल विभाग की योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से एकजुट किया गया है।

प्रदेशभर से 301 खिलाड़ियों का निदेशायल में डाटा हो रहा अपडेट

द्रोणाचार्य अवार्ड - 17

अर्जुन अवार्ड - 83

ध्यानचंद्र अवार्ड - 9

भीम अवार्ड - 192

हिसार से 28 खिलाड़ी लिस्ट में शामिल

द्रोणाचार्य अवार्ड - 2

अर्जुन अवार्ड - 9

भीम अवार्ड - 17

हिसार के द्रोणाचार्य व अर्जुन अवार्डी ये है खिलाड़ी

नाम, खेल, अवार्ड, साल

उदयचंद्र, कुश्ती, अर्जुन अवार्ड, 1961

अनूप सिंह, बाक्सिंग, द्रोणाचार्य अवार्ड, 2003

गीतिका जाखड़, कुश्ती, अर्जुन अवार्ड, 2005

रमेश कुमार, कबड्डी, अर्जुन अवार्ड, 2005

कृष्णा पूनिया, एथलेटिक्स, अर्जुन अवार्ड, 2010

यशपाल सोलंकी, जूडो, अर्जुन अवार्ड, 2012

महावीर प्रसाद, कुश्ती, द्रोणाचार्य, 2014

जयभगवान, बाक्सिंग, अर्जुन अवार्ड, 2014

मनदीप जांगड़ा, बाक्सिंग, अर्जुन अवार्ड, 2015

सोनिया लाठर, बाक्सिंग, अर्जुन अवार्ड, 2019

पूजा ढांडा, कुश्ती, अर्जुन अवार्ड, 2019

ये जानकारी की है अपडेट

खिलाड़ी का नाम,

खिलाड़ी का जिला,

खेल का नाम,

पूरा पता और मोबाइल नंबर,

अवार्ड का नाम,

बैंक अकाउंट नंबर,

आधारकार्ड और पैन कार्ड नंबर।

-----खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा के निदेशक की ओर से द्रोणाचार्य अवार्ड, ध्यानचंद अवार्ड, तेनजीग र्नाेगे, राजीव गांधी खेल रतन, भीम अवार्ड से संबंधित जानकारी मांगी गई थी। निदेशालय को जानकारी भेज दी है।

- कृष्ण कुमार बेनीवाल, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, हिसार।

chat bot
आपका साथी