इनोवेशन में एक पायदान लुढ़का हरियाणा, पांचवें से छठवें स्थान पर पहुंचा, यह है पड़ोसी राज्यों की स्थिति

इंडिया इनोवेशन इंडेक्स की विभिन्न श्रेणियों में से एक परफोर्मेंस श्रेणी में हरियाणा का स्कोर 19.03 है। इसमें हरियाणा आठवें स्थान पर है। वहीं निवेश करने में देश में हरियाणा तीसरे स्थान पर है। इसी प्रकार का ह्यूमन केपिटल में छठवां स्थान मिला है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 02:26 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 02:26 PM (IST)
इनोवेशन में एक पायदान लुढ़का हरियाणा, पांचवें से छठवें स्थान पर पहुंचा, यह है पड़ोसी राज्यों की स्थिति
2019 में हरियाणा देश में नवाचारों को लेकर पांचवें स्थान पर था।

हिसार, जेएनएन। नवाचारों को बढ़ावा देने के मामले में हरियाणा एक पायदान नीचे आ गया है। नीति आयोग द्वारा जारी इंडिया इनोवेशन इंडेक्स-2020 में हरियाणा का स्कोर 25.81 है। जबकि 2019 की रैंकिंग देखें तो तब हरियाणा पांचवें स्थान पर था। हालांकि इस रैंकिग में हम अपने पड़ोसी राज्यों, जिसमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब से काफी आगे चल रहे हैं। वहीं केंद्र शासित प्रदेशों में चड़ीगढ़ दूसरे स्थान पर है। चंडीगढ़ का स्कोर 38.57 रहा है।

परफोर्मेंस श्रेणी में हरियाणा आठवें स्थान पर रहा

इंडिया इनोवेशन इंडेक्स की विभिन्न श्रेणियों में से एक परफोर्मेंस श्रेणी में हरियाणा का स्कोर 19.03 है। इसमें हरियाणा आठवें स्थान पर है। वहीं निवेश करने में देश में हरियाणा तीसरे स्थान पर है। इसी प्रकार का ह्यूमन केपिटल में छठवां स्थान मिला है। वहीं केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ में निवेश को लेकर पहले स्थान पर जगह बनाए हुए है।

व्यापार के वातावरण में हरियाणा को मिला 10वां पायदान

व्यापार को एक अच्छा वातावरण देने को लेकर हरियाणा 10वें स्थान पर है। इसमें हरियाणा का स्कोर 18.96 है। जबकि पड़ौसी राज्यों में उत्तर प्रदेश छठवें स्थान पर है। ज्ञानवान कर्मचारियों को लेकर हरियाणा सातवें स्थान पर जगह बनाए हुए है। वहीं सुरक्षा व कानूनी रूप से अच्छा माहौल हरियाणा में है। इस मामले में हरियाणा तीसरे स्थान पर है।  

क्या है इंडिया इनोवेशन इंडेक्स

इंडिया इनोवेशन इंडेक्स (भारत नवाचार सूचकांक), इनोवेशन को बढ़ावा देने के प्रयासों तथा उनके प्रदर्शन के आधार पर राज्यों को स्थान देता है। इस इंडेक्स का उद्देश्य इनोवेशन के क्षेत्र में राज्यों की ताकत और कमजोरियों का पता लगाकर उन्हें नवाचार की दिशा में मजबूती के लिए प्रेरित करना है। इस इंडेक्स में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तुलना के लिहाज से 17 प्रमुख राज्यों, 10 पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों तथा नौ शहरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया है।

chat bot
आपका साथी