Haryana Roadways: चंडीगढ़ से आना है तो रहें सतर्क, रात को हिसार आने वाली रोडवेज की बस बंद

हिसार चंडीगढ़ रूट पर तीन वोल्वों बसें चलती है। एक हिसार डिपो से एक राजस्थान से व एक अन्य। इन बसों की साइट बंद है जिस कारण चंडीगढ़ जाने वाले यात्री टिकट के लिए आनलाइन पंजीकरण नहीं करवा पा रहे है।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 12:53 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 02:25 PM (IST)
Haryana Roadways: चंडीगढ़ से आना है तो रहें सतर्क, रात को हिसार आने वाली रोडवेज की बस बंद
हरियाणा रोडवेज की चंडीगढ़ से रात को हिसार वाली बस बंद।

हिसार, जागरण संवाददाता। चंडीगढ़ से रात को हिसार आने वाली बस की सुविधा बंद हो गई है। बस बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। यह सुविधा सर्दी के चलते ही बंद की गई है। इस बारे में रोडवेज प्रशासन का कहना है कि सर्दी के चलते बस बंद की है, क्योंकि ऐसे मौसम में सवारी कम हो जाती है। अगर बस अड्डा पर कोई सवारी होती है तो लोकल चलने वाले वाहन चालक सवारियों को बस से पहले ही ले जाते हैं।

रोडवेज प्रशासन का कहना, सर्दी के चलते की है बंद

हिसार-चंडीगढ़ रूट सबसे व्यस्त रूटों में से एक है। इस रूट पर सुबह 4 बजे लेकर रात 11 बजे तक बस की सुविधा है। हर 20 से 25 मिनट में बस चलती है। रूट पर सवारियां भी इतनी अधिक होती है कि बसों में भीड़ बढ़ना स्‍वभाविक है। दूसरी ओर बस अड्डे पर बने कंट्रोल रूम नंबर पर कोई जवाब नहीं मिलता है। संवाददाता ने इस हकीकत को जानने के लिए खुद फोन किया तो यही हाल मिला।

वाेल्वों बस के लिए साइट बंद

हिसार चंडीगढ़ रूट पर तीन वोल्वों बसें चलती है। एक हिसार डिपो से, एक राजस्थान से व एक अन्य। इन बसों की साइट बंद है, जिस कारण चंडीगढ़ जाने वाले यात्री टिकट के लिए आनलाइन पंजीकरण नहीं करवा पा रहे है। पहले यात्री आनलाइन साइट से बुकिंग कर टिकट कटवा लेते थे और पता भी चल जाता था कि बस जाएगी या नहीं। यह सुविधा कोरोना काल से ही बंद है, जिसे अब शुरू करने की जरूरत है।

आनलाइन साइट शुरू करने की यात्री कर रहे मांग

हर रोज बस अड्डा पर बने कंट्रोल रूम पर यात्री आकर कर्मियों से आनलाइन साइट के बारे में पूछते है कि आनलाइन बुकिंग की सुविधा कब शुरू होगी। हर बार यात्री आनलाइन साइट शुरू करने की मांग कर रहे है। इस बारे में कर्मियों ने अधिकारियों के सामने मांग रखी है।

chat bot
आपका साथी