Haryana Monsoon News: हरियाणा में पांच सितंबर तक बारिश के आसार, ठंडी हवाओं से लुढ़का तापमान

एचएयू कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाब के क्षेत्र व साथ में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से दो दिनों में मानसून टर्फ दक्षिण की और नीचे की तरफ आने की संभावना से हरियाणा में मौसम में बदलाव हुआ है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 01 Sep 2021 12:52 PM (IST) Updated:Wed, 01 Sep 2021 12:52 PM (IST)
Haryana Monsoon News: हरियाणा में पांच सितंबर तक बारिश के आसार, ठंडी हवाओं से लुढ़का तापमान
हरियाणा के कई जिलों में रुक रुक कर बारिश हो रही है तो गर्मी बेहद कम हो गई है

जागरण संवाददाता, हिसार। दक्षिण पश्चिम मानसून में बारिश के आसार पांच सितंबर तक है। मानसून उत्तरी और दक्षिणी हरियाणा में अधिक सक्रिय है। हालांकि इसका प्रभाव राजस्थान की सीमा से सटे क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है। बारिश के चली ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश में दिन का तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया है। इसके साथ ही भिवानी, हिसार सहित अन्य जिलों में सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। हिसार में कल से अभी तक नौ मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इस बारिश के कारण हिसार में दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री घटकर 26.1 डिग्री सेल्सयिस दर्ज किया गया। हरियाणा के कई जिलों में कल से बारिश हो रही है। हालांकि हिसार में अभी ज्‍यादा बारिश नहीं हुई है।

बारिश का फसलों पर प्रभाव

बारिश का फायदा फसलों को भी हो रहा है। धान के लिए यह बारिश काफी अच्छी है। इसके साथ ही फसलों को जलने से भी बारिश बचाने का काम करेगी। क्योंकि पिछले कई दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा था। मौसम विज्ञान विभाग ने किसानों को फसलों व सब्जियों की सिंचाई व रसायन का छिड़काव रोकने की सलाह दी गई है। हालांकि ग्वार की फसर में यह बारिश नमी लाने का काम करेगी जिससे फसल को नुकसान भी पहुंच सकता है। क्योंकि ग्वार में पहले से ही कई रोग लगे हुए हैं।

बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से हो रही बारिश

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने एक कम दबाब के क्षेत्र व साथ में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से दो दिनों में मानसून टर्फ दक्षिण की और नीचे की तरफ आने की संभावना से हरियाणा में मौसम में बदलाव हुआ है। इसके बाद पांच सितम्बर तक बीच-बीच में राज्य के उत्तर व दक्षिण क्षेत्र के जिलों में ज्यादातर स्थानों पर हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश परन्तु पाश्चिमी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी व दक्षिण पूर्व हरियाणा के कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है।

chat bot
आपका साथी