Haryana Monsoon Alert: हरियाणा में आज रात तक बारिश की संभावना, कल से होगी दो दिन झमाझम

दक्षिण पाश्चिमी राजस्थान पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इजिससे राज्य में 25 जुलाई को कुछ एक स्थानों पर रात में हल्की बारिश मगर बंगाल की खाड़ी में बनने वाले एक कम दबाब का क्षेत्र से 26 जुलाई से दो दिन भारी बारिश की संभावना है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 09:24 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 09:12 PM (IST)
Haryana Monsoon Alert: हरियाणा में आज रात तक बारिश की संभावना, कल से होगी दो दिन झमाझम
प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय, दोबारा हो सकती है कई जगह अत्यधिक बारिश

जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। राज्‍य में आज रात कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कल से दो दिनों तक राज्‍य के अधिकतर हिस्‍सों में भारी बारिश की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई है। राजस्‍थान पर बने साइक्‍लाेनिक सर्कुलेशन बनने से जमकर बारिश होगी।

कहीं ज्‍यादा बारिश हुई है ताे कहीं पर बेहद कम बारिश हुई है। हरियाणा में तीन चार दिन मौसम सुहाना रहने के बाद कल से धूप चरम पर बनी हुई है और लोगों के पसीने छूट रहे हैं। मगर निराश न हों, क्‍योंकि एक बार फिर से माैसम बदलने जा रहा है। दक्षिण पाश्चिमी मानसून प्रदेश में फिर से सक्रिय दिखाई दे रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हरियाणा में फिर से भारी बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया है। हाल ही में हुई बारिश से प्रदेश में कई स्थानों पर जलजमाव से काफी बुरी स्थिति हो गई थी। अब दोबारा से ऐसे हालात बन सकते हैं। इसके साथ ही मौजूदा समय में तापमान बढ़ रहा है। दिन का तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं रात्रि तापमान 27.4 डिग्री सेल्सिय पर है। राजस्थान पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण आज और इसके अगले दो दिन बारिश होने की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई है।

राजस्थान पर बना है साइक्लोनिक सर्कुलेशन

मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो मानसून टर्फ रेखा अनूपगढ़, सवाई माधोपुर, रीवा , अम्बिकापुर होते हुए उत्तर पाश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। दक्षिण पाश्चिमी राजस्थान पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। जिससे राज्य में 25 जुलाई को कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश मगर बंगाल की खाड़ी में बनने वाले एक कम दबाब का क्षेत्र से 26 जुलाई से मानसून हरियाणा में फिर से और सक्रिय होने की संभावना है। जिससे 26 जुलाई रात्रि से 29 जुलाई के बीच राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवायों व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश होने की भी संभावना है।

कपास में अधिक दिन तक पानी न रुकने दें किसान

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के विज्ञानियों के अनुसार यह बारिश सभी फसलों के लिए लाभदायक है। अभी तक मानसून सक्रिय न होने के कारण सभी फसलों में पानी की आवश्यकता थी। मगर अब मानसून की बारिश इस जरूरत को पूरा करेगी। विशेषकर धान की फसल के लिए बारिश काफी फायदेमंद है। किसान बारिश का फायदा उठाकर धान लगा सकते हैं।

इसके साथ ही कपास की फसल में किसान जल निकासी का प्रबंध करें क्योंकि अधिक पानी जमा होने से फसल में नुकसान हो सकता है। ग्वार बाजरा बोने के इच्छुक किसान विश्वविद्यालय द्वारा रिकमंडेड बीजों का प्रबंध कर ले जब बारिश रुक जाए तब खेत को तैयार कर इसकी बिजाई करें।

chat bot
आपका साथी