Haryana Hisar Weather : 15 जुलाई के बाद हरियाणा में जोर पकड़ेगा मानसून, झमाझम होगी बारिश

एचएयू के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि मानसून की कर्क रेखा हिमालय की तराई में बनी हुई है। इसके कारण 15 जुलाई के बाद मानसून सक्रिय रहेगा।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 12:29 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 12:29 PM (IST)
Haryana Hisar Weather : 15 जुलाई के बाद हरियाणा में जोर पकड़ेगा मानसून, झमाझम होगी बारिश
Haryana Hisar Weather : 15 जुलाई के बाद हरियाणा में जोर पकड़ेगा मानसून, झमाझम होगी बारिश

हिसार, जेएनएन। रविवार सुबह हुई बारिश के कारण मौसम में काफी बदलाव हुआ है। हालांकि धूप निकलने से बीच बीच में उमस का अहसास हो रहा है, मगर लू से छुटकारा मिल गया है। बारिश के कारण मौसम सुबह और शाम के वक्‍त बेहद सुहावना हो गया है। बारिश का पानी जहां किसानों के लिए सोना बनकर बरसा है, वहीं शहरों में जलभराव के कारण लोगों को खासी दिक्‍कत का सामना करना पड़ रहा है। मानसून अभी सक्रिय है और माना जा रहा है कि हरियाणा में 15 जुलाई के बाद मानसून और भी ज्‍यादा सक्रिय हो जाएगा।

रविवार को हिसार का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। सोमवार को तापमान में हल्‍की बढ़ोतरी देखने को मिली। रविवार को सुबह करीब 7 बजे बारिश शुरू हुई जो 9 बजे तक जारी रही। 16.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। वहीं बारिश से धान उत्पादक किसानों को फायदा होगा। रविवार रात के समय भी हल्‍की बारिश कई जगहों पर हुई। मगर साेमवार सुबह फिर से धूप निकल आई। हालांकि धूप और बादलों के बीच आंख मिचोली चल रही है।

एचएयू के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि मानसून की कर्क रेखा हिमालय की तराई में बनी हुई है। इसके कारण 15 जुलाई के बाद मानसून सक्रिय रहेगा। उत्तरी हरियाणा में मध्य बारिश और दक्षिण व पश्चिम हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है। इससे किसानों को बेहद फायदा होगा। मानसून के सक्रिय होने के बाद गर्मी से भी राहत मिलेगी।

वहीं बारिश के कारण सेहत संबंधी दिक्‍कतों में भी इजाफा होगा। बैक्टिरिया के ज्‍यादा होने से पेट और त्‍वचा संबंधी रोग भी बढ़ सकते हैं। काेरोना महामारी के समय में सावधानी बरताना और भी जरूरी होगा। चिकित्‍सक डॉ. ज्ञानेंद्र के अनुसार इन दिनों में बार बार हाथ धोते रहना चाहिए और बासी चीजों का सेवन करने से बचें। ठंडी चीजों से परहेज करने के साथ पानी का उबालकर ही पीएं।

chat bot
आपका साथी