खेलो इंडिया में 29 पदकों के साथ हरियाणा रहा उपविजेता

गुवाहाटी में संपन्न हुई तृतीय खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-17 व अंडर-21 चैंपियनशिप।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 17 Jan 2020 01:45 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jan 2020 01:45 PM (IST)
खेलो इंडिया में 29 पदकों के साथ हरियाणा रहा उपविजेता
खेलो इंडिया में 29 पदकों के साथ हरियाणा रहा उपविजेता

जेएनएन, हिसार : हरियाणा के खिलाडिय़ों ने तृतीय खेलो इंडिया यूथ गेम्स (अंडर-17 व अंडर-21) में 29 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप का उपविजेता का खिताब जीता। बुधवार सायं गुवाहाटी में संपन्न हुई इस चैंपियनशिप में हरियाणा ने 9 स्वर्ण, 10 रजत व 10 कांस्य पदक प्राप्त किए। लड़कों के वर्ग में हरियाणा ने 126 जबकि लड़कियों के वर्ग में 75 अंक प्राप्त किए। संयुक्त टीम स्कोर में हरियाणा 201 अंक लेकर प्रथम रहा। तमिलनाडु 199 अंकों के साथ दूसरे व महाराष्ट्र 193 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

हरियाणा के लिए इन खिलाडिय़ों ने जीते पदक

यशवीर ने जेवलिन थ्रो में, विक्रांत पांचाल ने 400 मीटर में, नुजरत ने 100 मीटर में, कुणाल कौशिक ने शॉट पुट में, प्रशांत सिंह ने पोल वाल्ट में, रवि ने हैमर थ्रो में, दीपांशु राठी ने हाई जम्प में, स्नेहा ने 800 मीटर मेंं तथा 4 गुणा 400 मीटर के एथलीट ने स्वर्ण पदक जीते। गगन ने 3000 मीटर में, अमित बाल्यान ने 400 मीटर में, गरिमा ने डिस्कस थ्रो में, संजय यादव ने शॉटपुट में, अभय गुप्ता ने डिस्कस थ्रो में, किरण ने 3000 मीटर मेंं, भूपेंद्र सिंह ने लंबी कूद में, नन्ही ने 400 मीटर बाधा दौड़ में, दीपिका ने जेवलिन थ्रो में, सत्यवान ने शॉटपुट में, कमल ने 110 मीटर बाधा दौड़ में हरियाणा को रजत पदक दिलवाया। वहीं आयुष डबास ने 400 मीटर में, अजय कुमार ने पोल वॉल्ट में, आकाश ने हाई जम्प में, सान्या यादव ने डिस्कस थ्रो में, परवेज खान ने 800 मीटर में, स्नेहा ने 800 मीटर में, ऐश्वर्या ने हैमर थ्रो में, अमित ने 110 मीटर बाधा दौड़ मेंं कांस्य पदक जीते हैं।

chat bot
आपका साथी