Haryana Congress Crisis: राहुल के ट्रैक्टर पर सवार हुए दीपेंद्र हुड्डा, विरोधियों को लगा धक्का

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विवाद में नया मोड़ आ गया है। कृषि सुधार कानूनों के विरोध में राहुल गांधी ट्रैक्टर लेकर संसद पहुंचे। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा उनके ट्रैक्टर पर सवार नजर आए। गांधी परिवार के हुड्डा को तव्वजो न देने के दावों पर विराम लग गया है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 01:49 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 05:42 PM (IST)
Haryana Congress Crisis: राहुल के ट्रैक्टर पर सवार हुए दीपेंद्र हुड्डा, विरोधियों को लगा धक्का
राहुल गांधी के साथ ट्रैक्टर पर बैठे दीपेंद्र हुड्डा। फोटो ट्विटर से

जागरण संवाददाता, रोहतक। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी में चल रही गुटबाजी और आरोप-प्रत्यारोपों के बीच राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्रैक्टर पर सवार दिखे। राहुल गांधी कृषि सुधार कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर लेकर संसद में पहुंचे। दीपेंद्र हुड्डा के राहुल गांधी के साथ होने से उन दावों पर भी विराम लग गया है कि हुड्डा को अब गांधी परिवार तवज्जों नहीं दे रहा।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी में लंबे समय से संगठन नहीं बन पा रहा है। पहले पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच गुटबाजी को कारण बताया जा रहा था। डॉ. अशोक तंवर को विधानसभा चुनाव से पहले की पार्टी छोड़ गए। अब प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच गुटबाजी की बातें सामने आ रही हैं। संगठन विस्तार में इसे ही कारण माना जा रहा है।

हुड्डा को तवज्जो न देने के हो रहे थे दावे

हुड्डा के विरोधियों द्वार इस तरह की बातें भी कही जा रही थी कि अब हुड्डा को गांधी परिवार में ज्यादा तव्वजों नहीं मिल रही है। पिछले दिनों हुड्डा समर्थित 24 विधायकों ने प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की थी। इस मुलाकात में विधायकों ने संगठन में उनकी पसंद का ध्यान रखने की बात रखी थी। हालांकि बातें यह भी हो रही थी कि प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा को पद से हटाने और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पावरफुल बनाने की मांग विधायकों ने रखी थी। लेकिन सभी विधायक और प्रदेश प्रभारी ने इस मामले को सिरे से खारिज कर दिया था।

राहुल टीम के खास सदस्यों में हैं दीपेंद्र

सोमवार को जब राहुल गांधी संसद में ट्रैक्टर लेकर गए तो राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा उनके साथ थे। अब हुड्डा विरोधियों की बातों पर विराम भी लग गया है। राहुल गांधी के साथ दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ चलने का यह पहला मामला नहीं है। पंजाब से हरियाणा में ट्रैक्टर यात्रा में भी दीपेंद्र सिंह हुड्डा ट्रैक्टर पर सवार थे। इसके अलावा कई विदेशी दौरों में भी राहुल गांधी के साथ दीपेंद्र साथ गए थे। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों हुए घटनाक्रमों में भी दीपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के साथ नजर आए थे। यह भी कहा जाता है कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा राहुल गांधी की टीम के खास सदस्यों में से एक हैं।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी