आम आदमी स्वाभिमान ट्रस्ट ने जिला बनाओ संघर्ष समिति का किया अभिनंदन

संवाद सहयोगी हांसी हांसी को जिला बनाने की मांग को लेकर त्रिमूर्ति पार्क में चल रहे अनिश्चि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 07:51 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:51 AM (IST)
आम आदमी स्वाभिमान ट्रस्ट ने जिला बनाओ संघर्ष समिति का किया अभिनंदन
आम आदमी स्वाभिमान ट्रस्ट ने जिला बनाओ संघर्ष समिति का किया अभिनंदन

संवाद सहयोगी, हांसी : हांसी को जिला बनाने की मांग को लेकर त्रिमूर्ति पार्क में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के 101 दिन पूरे होने पर आम आदमी स्वाभिमान ट्रस्ट के मुख्यालय पर संघर्ष समिति के सदस्यों का अभिवादन समारोह आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए आम आदमी स्वाभिमान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश रोहिल्ला संकल्प ने बताया कि ²ढ़ संकल्प के धनी व योद्धा रामनिवास फौजी के नेतृत्व में संघर्ष समिति 8 वर्षों से हांसी को जिला बनाने के लिए शहर के हर मुख्य क्षेत्र बड़सी गेट, उमरा गेट, दिल्ली गेट, गोसाई गेट, चारकुतुब गेट हो या सचिवालय, हर जगह धरना-प्रदर्शन कर चुकी हैं। इसके लिये तत्कालीन मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को हांसी के 50 हजार लोगों द्वारा हस्ताक्षर करवाकर ज्ञापन भी सौंपा व 12 दिन का हांसी सचिवालय के सामने आमरण अनशन भी किया गया। जिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामनिवास फौजी ने आम आदमी स्वाभिमान का आभार व्यक्त किया। मुख्य वक्ता के रूप में फतेह सिंह गुर्जर हांसी ने इतिहास पर मीमांसा पूर्ण व्यक्तत्व दिया और कहा हांसी जिला बनाओ अभियान खोये हुए गौरव को पुन: प्राप्त करने का मिशन है जिसे हम हर हाल में प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल चीफ कॉर्डिनेटर शमां मल्होत्रा, कर्ण सिंह राठौर, धर्म सिंह फौजी, प्रमोद चोपड़ा, राम लाल फौजी, लीलू राम, डॉ. सत्यवीर चौधरी, होशियार सिंह, ओपी पटवारी, केएल ग्रोवर, प्यारे लाल फौजी, रमेश चुघ, योगराज शर्मा, राजदेव सैनी, मनीराम, पूजा रेहलन, ऊषा खोखा, सरोज कुकडेजा, आदर्श कपूर, पवित्रा रोहिल्ला, आभा रोहिल्ला आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी