सिरसा में बिना इजाजत पंचायती भूमि पर उगा दिया हरा चारा, छह के खिलाफ मामला दर्ज

ग्राम सचिव ने बताया छह जनवरी 2021 को ग्राम पंचायत की 33 एकड़ जमीन का कब्जा ले लिया था। ग्राम पंचायत द्वारा 11 जनवरी को खड़ी फसल की बोली करवा दी थी। इसके बाद 19 अप्रैल 2021 को कुछ लोगों ने जबरदस्ती पंचायती भूमि पर बुआई व बिजाई कर दी।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 01:24 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 01:24 PM (IST)
सिरसा में बिना इजाजत पंचायती भूमि पर उगा दिया हरा चारा, छह के खिलाफ मामला दर्ज
कब्‍जा छुड़वाई जमीन पर हरा चारा बोने के मामले ने सिरसा में तूल पकड़ लिया

सिरसा, जेएनएन। सिरसा में  ग्राम पंचायत कोटली में पंचायती भूमि पर अनाधिकृत रूप से हरा चारा काश्त करने के मामले में ऐलनाबाद खंड के ग्राम सचिव ने छह लोगों के खिलाफ ऐलनाबाद थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में ग्राम सचिव सुरजीत शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत कोटली की पंचायती भूमि पर अनाधिकृत रूप से हरा चारा काश्त किया हुआ है। ग्राम सचिव ने बताया कि बीती छह जनवरी 2021 को ग्राम पंचायत की 33 एकड़ जमीन का कब्जा ले लिया था। ग्राम पंचायत द्वारा 11 जनवरी को खड़ी फसल की बोली करवा दी थी।

इसके बाद 19 अप्रैल 2021 को कुछ लोगों ने जबरदस्ती पंचायती भूमि पर बुआई व बिजाई कर दी। ग्राम सचिव ने बताया कि ऐलनाबाद के वार्ड न. छह निवासी सुबेग सिंह, कोटली निवासी गुरनाम सिंह व किंदु सिंह ने नई बुआई व बिजाई कर रखी है। निशान सिंह, रिसाल सिंह व बलवंत सिंह निवासी कोटली ने भी पंचायती जमीन पर बिजाई कर रखी है। उन व्यक्तियों ने अनाधिकृत रूप से उक्त भूमि में फसल बिजाई कर कब्जा करने की कोशिया की है। ऐलनाबाद पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, मामले की जांच उपनिरीक्षक जगदीश राज कर रहे हैं।

डबवाली में गोदाम से 218 बैग सरसों चोरी

डबवाली क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति ने तरसेम जिंदल के गोदाम का ताला तोड़कर 218 बैग सरसों के चोरी कर लिये। चोर सरसों के बैगों को अज्ञात वाहन में डालकर गोदाम से चोरी कर ले गए। इस वारदात के संबध में गोदाम इंचार्ज उमेश कुमार निवासी वार्ड न. 13 ने डबवाली शहर थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में उमेश कुमार ने बताया कि 13-14 अप्रैल की रात करीब एक बजे अज्ञात व्यक्ति ने तरसेम जिंदल के गोदाम का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उसने बताया कि चोरी की वारदात वाली रात जसवंत सिंह वहां चौकीदार था। उसने बताया कि अपने स्तर पर वे चोरों की तलाश कर रहे थे परंतु कोई सुराग नहीं मिला। क्षेत्र में लगे सीसी कैमरों की रिकार्डिंग भी जांची है। चोरीशुदा सरसाें की कीमत करीब छह लाख रुपये है। एएसआइ इश्वर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी