पशुपालन विभाग में ऑनलाइन तबादले के आदेश वापस ले सरकार

वर्ष के बीच में तबादले करने से कर्मचारियों को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सभी कर्मचारी स्कूलों में अपने बच्चों के दाखिले करवा चुके हैं। तबादले होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 07:41 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 07:41 AM (IST)
पशुपालन विभाग में ऑनलाइन तबादले के आदेश वापस ले सरकार
पशुपालन विभाग में ऑनलाइन तबादले के आदेश वापस ले सरकार

जागरण संवाददाता, हिसार : डिप्लोमा वेटरनरी एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री व पशुपालन मंत्री को पत्र लिखकर नवंबर माह में हजारों वीएलडीए के तबादले न करने की गुहार लगाई है। एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक नरेश धनखड़, प्रदेशाध्यक्ष कैलाश सहारण, उपप्रधान राजेश लोहान व पूरी कार्यकारिणी ने ऑनलाइन तबादलों के विषय पर वीएलडीए की राय से सरकार को अवगत करवा दिया है। हरियाणा में लगभग 3 हजार वीएलडीए हैं, जिनमें से लगभग एक हजार के तबादले ऑनलाइन पॉलिसी से होने तय हैं।

एसोसिएशन यूनियन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्ष के बीच में तबादले करने से कर्मचारियों को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सभी कर्मचारी स्कूलों में अपने बच्चों के दाखिले करवा चुके हैं। तबादले होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी। प्रदेश में कोरोना बीमारी के संक्रमण के समय अनजान लोगों को लोग किराये पर मकान भी नहीं दे रहे हैं। अगर इस समय तबादले हुए तो नए स्थान पर कर्मचारियों को दिक्कत आएगी। यूनियन के कोषाध्यक्ष अभिषेक जांगड़ा व संयुक्त सचिव सचिन यादव ने बताया कि यूनियन अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए अगले सप्ताह मुख्यमंत्री व पशुपालन मंत्री से मुलाकात करेगी।

chat bot
आपका साथी